आचंलिक

हादसा : दीनदयाल रसोई में गैस भट्टी का पाइप निकलने से आग भड़की, चार महिलाएं और पुरुष झुलसा*

  • आग से झुलसने के बाद मची भगदड़। महिलाओं को तुरंत वहां से बाहर निकालकर भर्ती कराया

विदिशा। बस स्टैंड के पास स्थित दीनदयाल रसोई में बागेश्वर धाम के महाराज की कथा में ड्यूटी पर तैनात पुलिस सहित अन्य कर्मचारियों के लिए भोजन के पैकेट बनाने का काम चल रहा था। लेकिन बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सिलेंडर से गैस भट्टी जलाते समय उसका पाइप बाहर निकल गया। इससे आग भड़क गई और रोटी बनाते समय रितु राजपूत बुरी तरह झुलस गई, साथ ही 4 अन्य लोग भी आग में जल गए हैं। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के हास्पिटल में भर्ती कराया है।आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में इलाज के बाद गंभीर घायल रितु को आईसीयू में शिफ्ट किया है। आग पर तत्काल काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। भोजन बनवाने वाले ठेकेदार दिनेश त्यागी ने बताया कि रितु राजपूत नामक महिला उस समय रोटी बना रही थी। इस कारण वह आग की चपेट में ज्यादा आ गई और झुलस गई। इसके अलावा सोनू बैरागी, रामबाई, गुड्डी बाई और एक अन्य महिला भी आग में जल गई है।


घरेलू गैस सिलेंडर से बना रहा था भोजन
दीनदयाल रसोई में घरेलू गैस सिलेंडर से भोजन बनाने का काम चल रहा था। जबकि वहां आर्डर पर खाना बनाने का कमर्शियल काम चल रहा था। मौके से 5 से 7 घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी विकास पांडे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर मामले की जांच करवाने की बात कही है।

Share:

Next Post

दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर होगा स्टॉपेज यात्रियों में खुशी की लहर, नेतृत्व का जताया आभार

Thu Apr 13 , 2023
सिरोंज। रानी कमलापति स्टेशन से चलकर नई दिल्ली तक जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का स्टापेज अब बीना स्टेशन पर भी होगा। बीना स्टेशन पर शताब्दी ट्रैन का हॉल्ट करवाए जाने पर सागर लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय श्री राजबहादुर सिंह ला आभार जताते हुए क्षेत्र के विधायक उमाकांत शर्मा एवं कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त […]