भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

हादसा: दो बाईकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत

  • बैरसिया रोड के अंजनी धाम मंदिर के पास हुआ हादसा

भोपाल। ईटखेड़ी इलाके में स्थित अंजनी धाम मंदिर के पास बैरसिया रोड पर मंगलवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार घायलों को एंबुलेंस हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची थी, वहां दोनों युवकों की कुछ देर चले उपचार के बाद में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर घायल है। उसका अपचार जारी है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि अंजनी धाम मंदिर के पास रात करीब सवा दस बजे के आसपास दो बाइकों की आपस में भिडं़त की सूचना मिली थी। सूचना के बाद में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी। हालांकि इससे पहले ही घायलों को राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। इस समय तक घटनास्थल पर केवल घायलों की बाइक ही पड़ी थी। अस्पताल से देर रात पीएमएलसी रिपोर्ट आई थी। रिपोर्ट में भी मृतकों के नाम नहीं थे। दरअसल, दो बाइक पर तीन लोग थे, जिनमें दोनों ही बाइक के चालकों की की मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति घायल है। घायल का नाम रामसेवक निवासी बैरसिया बताया जा रहा है। रामसेवक को गंभीर चोट हैं और वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने दोनों बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पता किया तो पता चला कि विनोद यादव (27) और जीत यादव (28) के नाम पर उक्त बाइक रजिस्ट्रड हैं। विनोद और जीत यादव बैरसिया के ही रहने वाले थे। पुलिस का कहना है कि दोनों के परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है। वे हमीदिया अस्पताल मर्चूरी पहुंच रहे हैं। उनसे पूछताछ के बाद ही मृतक के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

दुकान का शटर धो रहे कर्मचारी को लगा करंट, हुई मौत
दीपोत्सव की तैयारी को लेकर बरखेड़ा पठानी में स्थित आटा चक्की में काम करने वाला कर्मचारी कल दोपहर को दुकान का शटर धो रहा था। इसी बीच शटर में करंट आने के बाद वह बुरी तरह झुलस गया। जिसके बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। गोविंदपुरा थाने के एएसआई असलम शेर खान के अनुसार 22 वर्षीय नीरज विश्कर्मा पुत्र जितेंद्र विश्कर्मा निवासी शिवाजी नगर बरखेड़ा पठान मोहल्ले में स्थित पटेल ऑटा चक्की में काम करता था। कल दीपावली को लेकर दुकान में सफाई कर रहा था। इस दौरान दुकान का शटर घोने लगा तभी शटर में करंट उतरने से वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसके बाद मालिक व अन्य लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद में उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। एएसआई ने बताया कि आज बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिसके बाद में दुकान मालिक सहित अन्य कर्मचारियों के बयानों को दर्ज किया जाएगा।

Share:

Next Post

आर्थिक तंगी के चलते संजीवनी डॉक्टर ने फांसी लगाकर जान दी

Wed Nov 3 , 2021
भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में रहने वाले शासकीय संजीवनी क्लीनिक के एक डॉक्टर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को उनके घर से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें खुदकुशी का कारण आर्थिक तंगी बताया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। गौतम नगर थाना प्रभारी […]