देश

अनुचित तरीके से छूने का आरोप, युवती के साथ स्पाइसजेट विमान में छेड़छाड़

नई दिल्‍ली (New Dehli)। स्पाइसजेट की फ्लाइट (spicejet flight)में 26 साल की युवती से छेड़छाड़ (molestation of girl)का मामला सामने आया है। रविवार को एयरलाइन (airline)के प्रवक्ता ने जानकारी दी। यह घटना 31 जनवरी की है, जब कोलकाता से बागडोगरा जाने वाली विमान में युवती ने अपने सहयात्री पर अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्रू के सदस्यों ने पुरुष यात्री की सीट बदल दी। घटना पर सफाई देते हुए एयरलाइन ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

पीड़िता ने बताया कि पिछले हफ्ते बुधवार को स्पाइसजेट की उड़ान एसजी 592 कोलकाता से बागडोगरा जा रही थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, बगल की सीट पर बैठा युवक उसे छूने लगा। पीड़िता ने कहा, शुरू में लगा कि गलती से हुआ होगा, लेकिन अचानक महसूस हुआ कि वह अनुचित तरीके से पैर को दबा रहा है। इसके बाद युवक को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद क्रू मेंबर की सदस्य ने मामले को संभाला और युवक की सीट को बदला।

पीड़िता का आरोप, क्रू मेंबर ने शिकायत दर्ज करने से रोका


पीड़िता ने कहा, फ्लाइट लैंड होने के बाद सीआईएसएफ के पास पहुंची और मामले की जानकारी दी। लेकिन क्रू मेंबर ने शिकायत दर्ज करने से रोका। उन्होंने कहा कि शिकायत से लॉ छात्र की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। बाद में आरोपी ने युवती से माफी मांग ली। इसके बाद वह बिना लिखित शिकायत दर्ज कराए बागडोगरा हवाई अड्डे से चली गई। एयरलाइन ने सफाई दी कि घटना के दौरान केबिन क्रू ने सक्रिय रूप से महिला यात्री की सहायता की।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

विमान में छेड़छाड़ की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पिछले साल 30 सितंबर को इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़खानी का मामला सामने आया था। तब इंडिगो की फ्लाइट अहमदाबाद से पटना जा रही थी। फ्लाइट में सवार पैंसेजर कमर रेयाज क्रू मेंबर से छेड़खानी करने लगा। एयर होस्टेस के विरोध करने पर आरोपी ने फ्लाइट में खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था।

वहीं दूसरी घटना भी इंडिगो की फ्लाइट में 11 सितंबर, 2023 को हुई थी। मुंबई-गुवाहाटी फ्लाइट में महिला पैसेंजर से आरोपी ने छेड़खानी की थी। बाद में आरोपी पैसेंजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Share:

Next Post

चंपई सोरेन आज बहुमत साबित करेंगे, हैदराबाद से रांची लौटे विधायक; JMM-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

Mon Feb 5 , 2024
नई दिल्‍ली (New Dehli)। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झारखंड(Chief Minister Champai Soren Jharkhand) विधानसभा में सोमवार को महागठबंधन (grand alliance)सरकार के लिए बहुमत हासिल (achieved majority)करेंगे। दो कार्य दिवसों वाले इस सत्र में पहले दिन राज्यपाल का भाषण होगा। इसके बाद विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियम 139 के तहत मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मंत्रिपरिषद […]