img-fluid

बड़कुल स्वीट्स में सड़ी-गली खाद्य सामग्रियों पर कार्रवाई, टीम ने फिं कवाई

August 19, 2026

  • फफूंद लगे गंदे फ्रीजर में मिले सड़े मोमोज और खराब शेजवान चटनी, मालिक-मैनेजर पर एफआईआर के निर्देश

जबलपुर। दूषित एवं मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय रोकने चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत नगर निगम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को कई प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की तथा लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाये जाने पर एक प्रतिष्ठान के मैनेजर और मालिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि नगर निगम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में नगर निगम दल के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विजय नगर स्थित राज डेयरी का निरीक्षण किया तथा यहाँ से पनीर और घी के सैंपल लिए।



  • उखरी तिराहा स्थित ई कॉमर्स प्लेटफार्म ब्लिंकिट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के औचक निरीक्षण के दौरान पूजा घी के नाम से घी के पैकेट विक्रय करते पाये जाने पर मैनेजर की उपस्थित में पूजा घी का सैंपल लिया गया तथा 16 किलो पूजा घी जप्त किया गया। इसके साथ ही यहां से शंका के आधार पर अमूल बटर का सैंपल भी लिया गया। इसी क्रम में दीनदयाल चौक स्थित बड़कुल स्वीट एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। यहां अत्यधिक गंदगी में भोजन एवं मिठाइयों का निर्माण करना पाया गया। डीप फ्रीजर में बहुत गंदा फफूंद लगा हुआ पाया गया जिसके अंदर सड़े हुए मोमोज लगभग 100 पीस तथा लगभग 5 किलो शेजवान चटनी रखे पाये गये। इनके सैंपल लेकर शेष सामग्री को मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाये जाने पर नगर निगम मजिस्ट्रेट ने पर बड़कुल स्वीट एन्ड रेस्टोरेंट प्रतिष्ठान के मैनेजर एवं मालिक के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं।
    इसी प्रकार नगर निगम मजिस्ट्रेट द्वारा राज डेयरी पर 3 हजार रुपए का जुमार्ना एवं बड़कुल स्वीट्स रेस्टोरेंट में 10 हजार रुपए का जर्माना अधिरोपित किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जांच हेतु लिए गए सभी सैंपल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे है।

    Share:

  • क्लस्टर आवंटन के नए प्रशासनिक आदेश के खिलाफ कर्मचारी लामबंद, आंदोलन की चेतावनी

    Wed Aug 19 , 2026
    जबलपुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सोमवार को 7 जनपद पंचायतों में नई क्लस्टर व्यवस्था लागू करने के विरोध में कर्मचारी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। इस प्रशासनिक निर्णय के खिलाफ आदिवासी बहुजन अधिकार कल्याण संघ और मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर एवं संभागायुक्त को ज्ञापन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved