उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

अभिनेता सुनील शेट्टी ने बेटे के साथ किए महाकाल दर्शन के फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए

उज्जैन। महाकाल मंदिर और महाकाल लोक के बाद अन्य मंदिरों में दर्शन कर मुंबई लौटे फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने बेटे और स्वयं के फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं जिन पर तीन दिन में लाखों व्यू आ चुके हैं।


महाकाल मंदिर में तीन दिन पहले दर्शन के लिए सुबह भस्म आरती में पहुंचे फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ आए थे। दोनों पिता पुत्र ने भक्ति में लीन होकर महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए थे। दर्शन के बाद सुनील शेट्टी ने कहा था कि पहली बार महाकाल दर्शन के लिए आया हूं लेकिन आरती को देखकर आंखों में आंसू आ गए थे। उज्जैन से मुंबई पहुंचने के बाद अभिनेता सुनील शेट्टी ने महाकाल लोक एवं महाकाल दर्शन के साथ ही उज्जैन में किए अन्य मंदिरों के दर्शन के फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। उनका बेटा अहान शेट्टी शीघ्र ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू के पहले उन्होंने बेटे को महाकाल का आशीर्वाद दिलाया है।

Share:

Next Post

विक्रम उद्योगपुरी में निवेश हेतु 50 से अधिक उद्योगपतियों की समिट संपन्न

Sun Jan 21 , 2024
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उज्जैन को उद्योग की दृष्टि से अग्रणी बनाने का कार्य शुरु उज्जैन। मुख्यमंत्री की मंशानुरूप उज्जैन को औद्योगिक विकास की दृष्टि से प्रदेश का अग्रणी शहर बनाना है। इसके प्रयास शुरू हो गए हैं। बीते दिन 50 से अधिक उद्योगपतियों की समिट का आयोजन हुआ जिसमें उन्हें विक्रम उद्योगपुरी में […]