देश राजनीति

अधीर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग तेज, मन्नान ने लिखा सोनिया को खत

कोलकाता। लगातार छठी बार संसदीय चुनाव जीतने वाले लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग तेज हो गई है।

निवर्तमान अध्यक्ष सोमेन मित्रा की आकस्मिक मौत के करीब एक महीने का वक्त गुजर चुका है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली है। सोमेन से पहले अधीर रंजन चौधरी प्रदेश अध्यक्ष थे और राज्य में पार्टी धीरे-धीरे मजबूत भी हो रही थी। अब पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बनाने का अनुरोध किया है।

सूत्रों ने जानकारी दी है कि सोमेन मित्रा का 30 जुलाई को निधन होने के बाद एक महीने से भी अधिक समय से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद रिक्त है। पद के लिए ऐसे नेता की तलाश है जो 2021 विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व कर सके। सूत्रों के मुताबिक मन्नान ने गांधी को पत्र लिखकर अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का अनुरोध किया है। हालांकि उन्होंने इस बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए अधीर रंजन चौधरी से भी संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। । (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

15वें वित्त आयोग की आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक आज

Fri Sep 4 , 2020
नई दिल्‍ली। वित्‍त आयोग के चेयरमैन एन के सिंह और 15वें वित्त आयोग के सदस्य आज शुक्रवार को आर्थिक सहयोग समिति के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि पर चर्चा की जाएगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के टैक्स, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) मुआवजा, राजस्‍व घाटा अनुदान […]