img-fluid

“आदिपुरुष मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती”, मनोज मुंतशिर का बड़ा बयान

July 25, 2026

मुंबई: प्रभास की ‘आदिपुरुष’ को रिलीज हुए तीन साल हो गए हैं, मगर आज भी इसे भारतीय सिनेमा की सबसे डिजास्टर फिल्मों में से एक माना जाता है. ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के डायलॉग मनोज मुंतशिर लिखे थे. फिल्म की रिलीज के तीन साल बाद ओम राउत के इस फिल्म को अपनी जिंदगी की ‘सबसे बड़ी गलती’ बताया. हाल ही में एक इंटरव्यू में मुंतशिर ने प्रभास और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म को मिली आलोचनाओं को याद किया और माना कि उन्हें इस पर ‘शर्म’ आती है.

फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज के तीन साल बाद इसके डायलॉग राइटर और गीतकार मनोज मुंतशिर ने पहली बार खुलकर अपनी गलतियों को कबूला है. उन्होंने कहा कि फिल्म से जुड़ा उनका एक्सपीरियंस उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सबक बन गया और आज भी उन्हें उस पूरे विवाद पर शर्मिंदगी महसूस होती है. आइए जानते हैं कि मनोज मुंतशिर ने और क्या कुछ कहा.


  • हालिया बातचीत में मनोज मुंतशिर ने कहा, “शुरुआत में, मैंने इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया था. इसे समझने में मुझे दो दिन लग गए. ‘आदिपुरुष’ मेरी जिदगी की सबसे बड़ी गलती थी और उस फिल्म का बचाव करना उससे भी बड़ी गलती थी. फिल्म को लेकर जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मुझे बहुत शर्मिंदगी है और जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मैं इस देश से माफी मांगता हूं.” राइटर ने फिल्म के डायलॉग्स की आलोचना पर भी बात की और कहा, “अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे शर्म आती है कि मैंने वो डायलॉग लिखे थे. मुझे नहीं पता कि मैंने किस ट्रिप के दौरान उन्हें लिखा था.”

    बता दें कि ओम राउत के डायरेक्शन में बनी ‘आदिपुरुष’ 16 जून 2023 को रिलीज हुई थी. फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन, सनी सिंह और देवदत्त नागे जैसे कलाकार नजर आए थे. रिलीज के बाद फिल्म अपने डायलॉग्स, वीएफएक्स और कई क्रिएटिव फैसलों को लेकर विवादों में घिर गई थी, जिसके बाद मेकर्स और पूरी टीम को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा. इसका बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा हाल हुआ कि ये अपना बजट तक वसूल नहीं पाई थी. इसे 500 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाया गया और ये फिल्म महज 393 करोड़ ही कमा पाई थी.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved