
इंदौर। इंदौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के तहत आज महिला वॉकाथॉन का आयोजन शनिवार सुबह 8 बजे किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 25 जुलाई 2026 को आयोजित महिला वॉकाथॉन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। वॉकाथॉन के दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के समर्थन में संदेश दिए और लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लगातार विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज के हर वर्ग तक नशे के दुष्परिणामों की जानकारी पहुंचे और अधिक से अधिक लोग नशे से दूर रहने का संकल्प लें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved