बड़ी खबर राजनीति

भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ जोड़ो’ अभियान की तैयारी में कांग्रेस, प्रियंका को मिली जिम्‍मेदारी

नई दिल्ली । 26 जनवरी को श्रीनगर (Srinagar) में समाप्त होने वाली भारत जोड़ो यात्रा (India Jodo Yatra) के बाद, कांग्रेस ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके माध्यम से कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को आगे बढ़ाएगी। आधी आबादी यानी महिलाओं पर फोकस करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) देशभर में दो महीने तक चलने वाले इस अभियान का नेतृत्व करेंगी।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल (Senior Leader KC Venugopal) ने कहा कि अभियान के तहत पद यात्राएं और रैलियों का आयोजन किया जाएगा। प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा का संदेश फैलाने के लिए प्रत्येक राज्य की राजधानी में महिलाओं के साथ पदयात्राएं करेंगी। इस दौरान महंगाई व महिलाओं से जुड़े मुद्दे खासतौर पर उठाए जाएंगे

बंगाल में भारत जोड़ो यात्रा आज से शुरू
कोलकाता। बंगाल में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार से शुरू होगी। राज्य में इसे ‘सागर से पहाड़’ तक नाम दिया गया है। बुधवार सुबह दक्षिण 24 परगना जिले के सागरद्वीप स्थित गंगासागर से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत होगी और यह अगले साल 23 जनवरी को कर्सियांग, दार्जिलिंग में समाप्त होगी।

Share:

Next Post

सावधान : LPG  वितरक बनाने के नाम पर हो सकते हैं ठगी के शिकार

Wed Dec 28 , 2022
बेगूसराय। इस डिजिटल दौर में ठग (Thugs in the digital age) कभी सरकारी नौकरी से मिलता-जुलता फर्जी विज्ञापन निकाल देते हैं तो कभी ऑनलाइन तरीके से ठगी (online fraud) का अन्य उपाय अपना लेते हैं। इसी कड़ी में अब बदमाशों ने एलपीजी वितरक (LPG Distributor) बनाने के नाम पर फर्जी विज्ञापन (false advertisement) निकाला है। […]