देश

पति की हत्या करने के बाद पत्नी ने फेसबुक पर लिखी ये बड़ी बात

नई दिल्ली। दिल्ली के महरौली इलाके में रविवार शाम एक महिला ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पति की हत्या कर दी। उसने पति पर चाकू के 12 से ज्यादा वार किए और बाद में हाथ की नसें काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। वारदात के बाद महिला ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उसने पति की हत्या कर दी है और लाश घर में पड़ी है। घटना के बाद का वीडियो भी उसने पोस्ट किया। उसका फेसबुक पेज देखकर उज्जैन, मध्यप्रदेश से एक रिश्तेदार ने मकान मालिक को फोन किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को उसके कब्जे से एक नोट मिला है। 

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मूलत: यमुनानगर, हरियाणा निवासी चिराग शर्मा (37) पत्नी रेनुका के साथ जेबीटीएस गार्डन, छत्तरपुर एन्क्लेव, महरौली में रहता था। दोनों ही मैक्स इंश्योरेंस में काम करते थे। लॉकडाउन के बाद से महिला नौकरी नहीं कर रही थी। इस वजह से दोनों के बीच कुछ दिनों से झगड़ा हो रहा था।

रविवार शाम भी दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। इस दौरान तैश में आकर महिला ने चाकू उठाकर चिराग शर्मा पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू किया। जब वह बेहोश होकर नीचे गिर गया तो महिला ने अपने ऊपर भी चाकू से वार कर खुदकुशी का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने फेसबुक पर लिखा दिया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

क्या लिखा नोट में : पुलिस को महिला से एक नोट मिला है। इसमें लिखा है कि चिराग उससे दहेज मांग रहा था और उसके कहीं अवैध संबंध थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने लव मैरिज की थी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी इस मामले में देर रात तक कुछ नहीं बोल रहे थे।

Share:

Next Post

सौंदर्य के नुस्खे

Mon Jan 4 , 2021
– शहनाज हुसैन सर्दियों में होंठों की नमी खो जाती है। आजकल सर्दी जोरों पर है और ऐसे में ठण्डी शुष्क हवाओं का होठों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। जिसकी वजह से होठों में जलन, घाव, चुभन की समस्या आम समय के मुकाबले कहीं बढ़ जाती है। फटे होंठ जहां चेहरे पर बदसूरती का अहसास […]