देश

महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद इस राज्य में नाइट कर्फ्यू लागू, जानें टाइमिंग

चंडीगढ़। कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। अमरिंदर सिंह सरकार ने संक्रमण पर काबू पाने के लिए पूरे राज्य में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पूरे पंजाब में 30 अप्रैल तक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

चंडीगढ़ प्रशासन ने भी लगाया नाइट कर्फ्यू
नाइट कर्फ्यू के दौरान किसी भी राजनीतिक धरना-प्रदर्शन की भी इजाजत नहीं होगी। इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू आज से ही प्रभावी होगा। बता दें कि पहले पंजाब सरकार ने सिर्फ 12 जिलों में 10 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाया था, जिसे अब पूरे राज्य में बढ़ा दिया गया है।

महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली-गुजरात में भी नाइट कर्फ्यू
इससे पहले दिल्ली सरकार ने भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। दिल्ली में नाइट कर्फ्यू 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक लागू रहेगा। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है। गुजरात सरकार ने 20 शहरों में 30 अप्रैल तक रात 8 बजे से सुबह के 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है।

Share:

Next Post

IPL 2021: T Natarajan ने खोला राज, बताया MS Dhoni की एक सलाह ने बदल दिया करियर

Wed Apr 7 , 2021
नई दिल्ली। IPL के जरिए टीम इंडिया की टेस्ट, वनडे और टी-20 टीम में जगह बनाने वाले यॉर्कर स्पेशलिस्ट गेंदबाज टी नटराजन (T Natarajan) ने अपनी कामयाबी का कुछ श्रेय महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की टिप्स को दिया है। बता दें कि टी नटराजन (T Natarajan) ने पिछले आईपीएल सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया […]