टेक्‍नोलॉजी

Samsung के बाद अब OPPO जल्‍द ही पेश कर सकता है अपना फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन, देखें फीचर्स

नई दिल्ली। टेक कंपनी Samsung ने फोल्डेबल फोन की रेंज में Galaxy Z Fold3 लॉन्च किया था। अब फोल्डेबल फोन डिजाइन के मामले में Samsung को टक्कर देने मैदान में OPPO भी उतर चुका है। OPPO आने वाले महीनों में Samsung Galaxy Z Fold3 को टक्कर देने के लिए एक फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकता है। दावा किया जा रहा है इस फोल्डेबल फ़ोन की स्क्रीन साइज भी ज्यादा बड़ी होगी और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट होगा। हाल ही में हुए एक इन्फॉर्मेशन लीक में OPPO के अपकमिंग फोल्डेबल फ़ोन से जुड़ी कुछ जानकारियां निकलकर सामने आ गई हैं।

लीक हुई ख़बरों के अनुसार OPPO जल्दी ही अपना नया फोल्डेबल फोन पेश कर सकता है। OPPO का ये नया लॉन्च फोल्डेबल सैमसंग के गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 को जबरदस्त टक्कर दे सकता है। उम्मीद है कि आने वाले समय में इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में और अधिक जानकारी सामने आ सकती हैं।

लीक हुई जानकारी हिसाब से ओप्पो फोल्डेबल फोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स :
लीक हुई खबरों के आधार पर माना जा रहा है कि OPPO का ये फोल्डेबल फ़ोन Galaxy Z Fold3 से फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में बीस ही साबित होगा| इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में कुछ हिंट मिली हैं जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि OPPO के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का स्क्रीन साइज गैलेक्सी जेड फोल्ड3 से बड़ा ही होगा। उम्मीद की जा रही है कि इसका स्क्रीन साइज 7.8 इंच से 8 इंच के बीच होगा। OPPO के फोल्डेबल फ़ोन का डिस्प्ले पैनल OLED हो सकता है। ध्यान रहे कि गैलेक्सी Z फोल्ड 3 का डिस्प्ले पैनल भी OLED बेस्ड है। नए फ़ोन के स्पेसिफिकेशन लीक में ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन में फ्लैगशिप-ग्रेड स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट हो सकता है।


इसके दूसरे फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिली हैं। इसमें 50MP का IMX 766 का रियर प्राइमरी कैमरा सेंसर और सभी सेल्फी शॉट्स के लिए एक 32MP कैमरा सेंसर होगा। फोन में कुछ एडिश्नल फीचर्स भी होंगे। इन एडिश्नल फीचर्स में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। ये ColorOS 12 पर काम करेगा।

माना जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में OPPO इस फोल्डेबल स्मार्ट फ़ोन को लॉन्च कर सकता है। इस लीक हुई खबर से बाजार में जल्द ही होने वाली इस टक्कर के लिए माहौल तो बन ही गया है अब इंतज़ार है और खबरों का जिनसे इस फोल्डेबल फ़ोन के और अधिक फीचर्स के बारे में जानकारी मिल सके।

Share:

Next Post

Kia KY MPV भारत में जल्‍द होगी लॉन्‍च, जानें फीचर्स में क्‍या होगा खास

Mon Oct 18 , 2021
नई दिल्ली। भारत में एमपीवी सेगमेंट ऐसा है, जिसमें बेहद कम कारें हैं और खासकर सस्ती कारें, तभी तो इस सेगमेंट में Maruti Ertiga का एकछत्र राज है। इसके साथ ही Maruti Suzuki XL6 भी है। अब मारुति की इस एमपीवी सेगमेंट में बादशाहत को तोड़ने के लिए Kia Motors जल्द ही भारत में एक […]