इंदौर न्यूज़ (Indore News)

नगर कार्यालय के बाद मंडल स्तर पर कार्यालय बनेंगे

  • भारतीय जनता पार्टी में विकेंद्रीकरण का नया प्रयोग
  • क्षेत्रीय संगठन मंत्री जामवाल ने दिए निर्देश, जनप्रतिनिधियों को भी मौजूद रहना होगा कार्यालय पर

इन्दौर (Indore)। भारतीय जनता पार्टी यूं तो बूथ स्तर तक काम करती है, लेकिन अब वह अपने कार्यालयों के हिसाब से विकेन्द्रीकरण करने जा रही है। नगर कार्यालय पर अभी तक पार्टी संबंधी सभी गतिविधि होती है, लेकिन अब इसका दूसरा केन्द्र मंडल स्तर पर बनाया जाएगा, यानि मंडल पर भी कार्यालय खुलेंगे, जहां मंडल अध्यक्ष बैठेंगे। यही नहीं उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, जिसमें पार्षद, विधायक और अन्य आएंगे, उन्हें भी कार्यालय पर एक तय समय में बैठना अनिवार्य रहेगा। फिलहाल क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने इसके निर्देश सभी नगर अध्यक्षों को दिए हैं और जल्द ही इस पर काम किया जाना है।


इंदौर शहर में 28 और ग्रामीण क्षेत्र में 15 मंडल हैं। इसके हिसाब से पार्टी का कामकाज चलता है, वहीं पार्टी वार्ड और बूथ स्तर पर भी अपनी कार्यकारिणी बनाती है, लेकिन यह सब कार्य नगर कार्यालय द्वारा ही संचालित किया जाता था। जब से संगठन के ढांचे में बदलाव किया गया है, उसके बाद मंडल स्तर पर कार्यालय खोलने के निर्देश भी दिए गए थे। सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों दौरे पर आए क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने इन कार्यालयों के बारे में जानकारी ली थी और कहा था कि जल्द ही इन कार्यालयों को शुरू किया जाए, ताकि संगठन के कामकाज के हिसाब से चुनाव में लाभ मिल सके। इन कार्यालयों पर मंडल अध्यक्ष विभिन्न योजनाओं की जानकारी एकत्रित करेंगे और उस मंडल का डाटा भी बनाएंगे। यही नहीं यहां कार्यकर्ताओं की सूची भी रहेगी, वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि यह सब व्यवस्था अलग-अलग मंडलों में डाटा एकत्रित करने के उद्देश्य से भी की जा रही है। इसके बाद वार्डों और पंचायत स्तर पर भी कार्यालय खोलने की योजना है। यहां जनप्रतिनिधियों को भी मौजूद रहना होगा। अभी तक नगर कार्यालय पर बड़े नेता ही बैठते हैं और व्यावहारिक तौर पर वहां सभी मंडल अध्यक्षों का मौजूद रहना संभव नहीं रहता, इसलिए ये नई व्यवस्था की जा रही है।

Share:

Next Post

मप्र के 5-5 लाख के इनामी आतंकी पुणे में गिरफ्तार

Wed Jul 19 , 2023
बेंगलुरु। मध्यप्रदेश से फरार 5-5 लाख के दो इनामी खूंखार आतंकवादियों को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों के नाम इमरान खान और मोहम्मद यूसुफ साकी हैं। पुणे पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आतंकवादी भागने में सफल रहा। इन आतंकवादियों को मध्यप्रदेश लाकर पूछताछ की जाएगी। उधर कर्नाटक के बेंगलुरु से क्राइम […]