जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

पति की हत्या के बाद घायल पत्नि ने भी तोड़ा दम

  • रामपुर साईंनगर नाली विवाद में हुई हत्या का मामला

जबलपुर। गोरखपुर के रामपुर क्षेत्रातंर्गत साईंनगर में नाली विवाद पर विगत 15 मई को हुए खूनी खेल में जहां पुष्पराज कुशवाहा की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी तो वहीं उसकी पत्नि व जीजा और बहन-भांजे को भी गंभीर चोटे पहुंचाई गई थी। उक्त हत्याकांड में मृतक की पत्नि नीलम पर भी आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किये थे। घायल नीलम ने घटना के 9 दिन बाद मेडीकल अस्पताल में देररात दम तोड़ दिया।
वारदात के 9 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है।जानकारी के मुताबिक रामपुर साईंनगर निवासी पुष्पराज कुशवाहा (28) मजदूरी करता है। 18 मई को नाली के पानी बहने को लेकर उसका पड़ोसी विनय कुशवाहा से विवाद हुआ था। तब पुष्पराज और उसके पक्ष के तीन अन्य लोगों ने विनय कुशवाहा के परिवार के साथ मारपीट कर दी थी।

हुआ था खूनी संघर्ष
इस मामले में गोरखपुर पुलिस ने मारपीट व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी। जिसके बाद रात विनय कुशवाहा, राजा कुशवाहा और रवि कुशवाहा के साथ 14 जून की रात करीब 11 बजे पुष्पराज के घर में घुस गया। जहां तीनों ने चाकू व लाठी-डंडे से लैस होकर पुष्पराज पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची उसकी पत्नि नीलम पर भी आरोपियों ने चाकू से दनादन वार किये, जिसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावरों ने पुष्पराज को मौत के घाट उतारने के बाद उसके घर से थोड़ा आगे रहने वाले उसकी बहन रुचि कुशवाहा के घर पहुंचे। जहां उन्होने रूचि व उसके पति गोलू कुशवहा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके पांच वर्षीय बेटे प्रतीक पर भी चाकू से हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया था। पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिये मेडीकल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बीती देररात नीलम ने दम तोड़ दिया।

Share:

Next Post

Baarish में मुसीबत बने आधे अधूरे Project

Thu Jun 24 , 2021
जगह-जगह गड्डें, दुर्घटना का शिकार हो रहे वाहन, बारिश में लोगों की बढ़ी मुसीबतें जबलपुर। बारिस के मौसम शहरवासियों के लिये मुसीबत भरा है, जिसका कारण स्मार्ट सिटी के अधूरे प्रोजेक्ट व सीवर की कच्छप गति के कार्य है। लॉकडाउन अवधि में जिन कार्यो को तेजी से पूरा कर लोगों को राहत पहुंचाई जा सकती […]