जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

सूर्य के बाद अब बुध इस दिन करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्‍य


बुध ग्रह को ज्ञान, बुद्धि, धन और व्यापार का कारक माना जाता है। इस बार 25 जुलाई को बुध ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश (Mercury Zodiac Change 2021) करेंगे। वे कर्क राशि में 9 अगस्त तक बने रहेंगे। इस राशि में सूर्यदेव पहले से विराजमान हैं। कर्क राशि में बुध और सूर्य के एक साथ आ जाने की वजह से विशेष संयोग बनेंगे। इसके बाद वे सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के राशि परिवर्तन का इन राशि वाले लोगों पर अच्छा असर पड़ेगा।

धनु राशि –
इस राशि वाले लोगों के लिए बुध (Mercury) गोचर काल शुभ रहेगा। इस काल में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। इस अवधि में आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा। पिता के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आय में बढ़ोतरी होने के भी योग हैं।

विवाहितों को ससुराल से मिल सकता है धन
मिथुन-
मिथुन राशि वालों के लिए बुध गोचर (Mercury) शुभ परिणाम लेकर आएगा। विवाहित लोगों को ससुराल से धन प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक समस्याएं सुलझेंगी। कारोबारियों को लाभ होगा। निवेश के लिए यह समय शुभ है। वाणी और लेखन के जरिए भी धन प्राप्त हो सकता है।



मेष-
बुध ग्रह (Mercury) के कर्क में प्रवेश करने से मेष राशि वालों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। घर-परिवार से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं सुलझेंगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यापार (Business) में मुनाफा हो सकता है। गोचर काल छात्रों के लिए भी शुभ साबित होने वाला है।

मीन-
मीन राशि वालों के लिए बुध राशि (Mercury) परिवर्तन का समय सुखमयी रहेगा। गोचर काल के दौरान भाग्य का साथ मिलने से धन लाभ के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से भी लाभ का योग बनेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कारोबारियों के लिए शुभ रहेगा समय
वृषभ-
बुध राशि (Mercury) में होने वाला परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। कारोबारियों के लिए यह समय शुभ है। जिनकी मदद से आपके कई कार्य बनेंगे। वाणी में मधुरता आएगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। इस दौरान आपकी बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

निगम-मंडल के इंदौर में आधा दर्जन से अधिक दावेदार

Thu Jul 22 , 2021
सावन सोनकर से लेकर उमेश शर्मा तक उपचुनाव का पुरस्कार पाने की आस में इंदौर। एक बार फिर भाजपा(BJP) में निगम-मंडल (corporation) में नियुक्तियों को लेकर कवायद शुरू हुई है। संगठन (organization) और सरकार (government) के बीच कल बैठक हुई है और बताया जा रहा है कि उन नेताओं (leaders) को चुनाव (elections) में पुरस्कार […]