उत्तर प्रदेश देश राजनीति

UP Election जीतने के बाद अखिलेश यादव छोड़ेंगे करहल विधानसभा सीट, आजमगढ़ से सांसदी रखेंगे बरकरार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष (Samajwadi Party President) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मैनपुरी की करहल विधासभा सीट (Karhal assembly seat) छोड़ेंगे। वह आजमगढ़ (Azamgarh) से अपनी सांसदी बरकरार रखेंगे। वह राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका भी तलाशेंगे। इस्तीफा देने पर करहल विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव भी होगा। करहल सीट पर सपा के सोबरन सिंह यादव (Sobran Singh Yadav) चार बार जीत चुके हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के लिए अपनी सीट छोड़ी थी। अखिलेश यादव ने पहली बार विधानसभा चुनाव इसी सीट से लड़ा और सांसद व केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को हराया था। पिछले लोकसभा चुनाव में सपा ने आजमगढ़ समेत पांच सीटें ही जीती थीं।


66247 वोटों से करहल सीट जीते थे अखिलेश
यूपी हॉट सीट करहल से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक तरफा जीत दर्ज की थी। अखिलेश यादव इस सीट से 66247 मतों से जीते थे। अखिलेश ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी एसपी बघेल को करारी शिकस्त दी थी। अखिलेश को इस सीट पर 148196 वोट मिले थे जबकि एसपी बघेल को 80692 और बसपा के कुलदीप नरायन को 15701 वोट मिले थे। बता दें कि करहल में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान पड़े थे। करहल के कुल 371261 मतदाताओं में से 245071 मतदाताओं ने वोट डाल दिए थे।

Share:

Next Post

RBI ने बदले एफडी के नियम, क्रेडिट कार्ड से खरीदारी होगी महंगी

Sat Mar 12 , 2022
नई दिल्ली। सावधि जमा (एफडी) में निवेश (Investing in Fixed Deposits (FDs)) करके भूल जाते हैं तो अब आपको बड़ा झटका लगने वाला है। रिजर्व बैंक (reserve Bank) ने एफडी (FD) के नियमों में बदलाव (change in rules) किया है, जिसमें परिपक्वता के बाद राशि रखने पर कम ब्याज मिलेगा। जबकि मौजूदा समय में परिपक्वता […]