आचंलिक

घोड़ारोज की समस्या को लेकर 3 मार्च को आंदोलन, उससे पहले 2 तक चलेगा जनजागरण अभियान

नागदा। घोड़ारोज की वजह से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान के निराकरण को लेकर 3 मार्च को आंदोलन होगा। तहसील कार्यालय खाचरौद में होने वाले आंदोलन के चलते ज्ञापन सौंपा जाएगा। आंदोलन से पहले 2 मार्च से जनजागरण अभियान चलेगा जिसकी शुरुआत शनिवार से की गई।


अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस सदस्य बसंत मालपानी 12 गांवों में पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से रुबरू होकर घोडारोज को लेकर उनकी समस्या जानी। श्रवण सोलंकी ने बताया कि पहले दिन पाडसुत्या, पचलासी, सरवना, सिपाहेड़ा, कुम्हारवाड़ी, चिरोला, लसुडियाखेमा, बिलवानिया, बाछाखेड़ी, चंदवासला, निमाडी, नंदियासी में जन जागरण अभियान चलाया गया। अभियान के चलते खेत-खेत, चौपाल-चौपाल, घर-घर जाकर पेंपलेट बांटे गए। मालपानी के साथ हरिराम पाटीदार, ओमप्रकाश पाटीदार, महेश पाटीदार, विनोद पाटीदार, नंदकिशोर पटेल, संतोष शर्मा, प्रवीण गिरी गोस्वामी, समरथ खोकर, प्रहलाद पाटीदार, चेतन पाटीदार, दरबारसिंह गुर्जर, मानसिंह गुर्जर, दशरथ गुर्जर आदि थे।

Share:

Next Post

विधायक श्री चौहान के नेतृत्व में विकास यात्रा का समापन

Sun Feb 26 , 2023
5वें दिन नवीन बस स्टेण्ड से लक्ष्मीनारायण मंदिर तक सड़क निर्माण का भूमिपूजन महिदपुर। सुशासन अंतिम पंक्ति तक का उद्देश्य लेकर शासन की योजनाओं को सबको पहुंचाने के लिए नगर में विकास यात्रा निकाली जा रही है। जनकल्याण के माध्यम से सुराज के लक्ष्य को प्राप्त करने की दृष्टि से विभिन्न वर्गों को विकास गतिविधियों […]