img-fluid

विश्व कर व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने और टैक्स चोरी रोकने पर सहमति, ऋण की विसंगतियों पर हुई चर्चा

July 19, 2023

नई दिल्ली। जी-20 वित्त मंत्रियों ने मंगलवार को वैश्विक कर मानदंडों में बदलाव की रणनीतियों को लागू करने पर चर्चा की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां जहां भी काम करें, वहां कर का भुगतान करें। भारत की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय बैठक में भारी कर्ज के बोझ से जूझ रहे निम्न और मध्यम आय वाले देशों की मदद करने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सदस्यों से चोरी रोकने के उपायों के कार्यान्वयन के संबंध में विचार आमंत्रित किए। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों को टू पिलर सॉल्यूशन के कार्यान्वयन का समर्थन करने और भारत की अध्यक्षता में जी-20 के तहत वैश्विक कर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए क्षमता निर्माण की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए भी आमंत्रित किया गया।

जी-20 अध्यक्ष के तौर पर भारत वैश्विक राजनीतिक तनाव और महामारी के कारण विकासशील देशों के सामने आने वाली गंभीर ऋण समस्याओं से निपटने के तरीकों पर जोर दे रहा है। क्योंकि, अगर इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया, तो विकासशील देशों की बढ़ती ऋण समस्याएं वैश्विक मंदी पैदा कर सकती हैं। इससे लाखों लोगों अत्यंत गरीबी की ओर जा सकते हैं।


  • पिछले साल दिसंबर में विश्व बैंक ने कहा था कि दुनिया के सबसे गरीब देशों पर 62 अरब डॉलर का ऋण बकाया है, जो 2021 में 46 अरब डॉलर था। इस तरह से यह दो वर्ष में 35 फीसदी बढ़ गया है। बढ़ते कर्ज की वजह से ये देश दिवालिया हो सकते हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे बचाव जरूरी है।

    निर्मला सीतारमण ने चीन के वित्त मंत्री के सामने उठाया कर्ज संकट का मुद्दा
    वित्त मंत्री सीतारमण ने जी-20 बैठक से इतर चीनी समकक्ष लियु कुन से द्विपक्षीय वार्ता में वैश्विक कर्ज संकट का मुद्दा उठाया। चीन इस संकट से गहराई से जुड़ा है, इसका हल निकालने में उसे रचनात्मक भूमिका निभाने को कहा। दोनों मंत्री इस बात पर सहमत हुए किे आर्थिक वृद्धि और विकास के लिए अच्छा दोस्ताना कारोबारी माहौल बनाए रखना जरूरी है।

    इसके साथ ही दोनों ने अपनी अर्थव्यवस्थाओं, महंगाई और परस्पर कारोबार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कुन ने जी-20 की भारत की अध्यक्षता की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि फाइनेंस ट्रैक के तहत जिन मसलों पर चर्चा हुई है, उन पर आम सहमति के साथ बैठक हो। वहीं, सीतारमण ने भारत की अध्यक्षता में पहली बार बनाए गए सतत विकास कार्यसमूह की सह-अध्यक्षता के लिए चीन के प्रयासों को सराहा।

    Share:

  • ऑस्ट्रेलिया में समुद्र तट पर मिला 20 साल पुराने भारतीय रॉकेट का टुकड़ा!

    Wed Jul 19 , 2023
    सिडनी। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के एक सुदूर समुद्री तट पर गुंबद के आकार की एक रहस्यमय वस्तु बहकर आई है. जिसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. ऐसा माना जा रहा कि यह 20 साल पुराने भारतीय रॉकेट का एक टुकड़ा हो सकती है जिसका इस्तेमाल उपग्रह प्रक्षेपण के लिए किया गया था. गुंबद […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved