
नई दिल्ली ।साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म गर्व: प्राइड एंड ऑनर (Garv: Pride And Honour) में सलमान खान (Salman Khan) ने ACP अर्जुन राणावत की भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी एक ईमानदार पुलिस अधिकारी (Honest Police Officer) के इर्द-गिर्द थी, जिसे झूठे मामलों में फंसा दिया जाता है। इस फिल्म में आकांक्षा (Akanksha)मल्होत्रा ने सलमान खान की मुंहबोली बहन राखी दीक्षित(Rakhi Dixit) का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका किरदार कहानी के अहम मोड़ से जुड़ा हुआ था।
फिल्म में सलमान के किरदार को जब अदालत में सजा सुनाई जाती है, तब राखी के किरदार की एंट्री दिखाई जाती है। वह अदालत में पहुंचकर बयान देती है, जिसके बाद ACP अर्जुन राणावत की ईमानदारी से जुड़ी सच्चाई सामने आती है। कहानी के अंत में आकांक्षा का किरदार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
आकांक्षा मल्होत्रा के फिल्म से जुड़ने की एक खास वजह उनके परिवार से भी जुड़ी थी। गर्व का निर्माण उनके पिता प्रेम किशन ने किया था। फिल्म का निर्देशन पुनीत इस्सर ने किया था। इस तरह आकांक्षा ने इस फिल्म में सलमान खान की बहन का किरदार निभाकर दर्शकों का ध्यान खींचा था।
आकांक्षा मल्होत्रा का परिवार पुराने हिंदी सिनेमा से जुड़ा रहा है। उनके दादा प्रेम नाथ अपने दौर के चर्चित अभिनेता थे। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया और कई भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म बॉबी में उन्होंने डिंपल कपाड़िया के पिता का किरदार निभाया था।
प्रेम नाथ का रिश्ता कपूर परिवार से भी जुड़ा हुआ था। उनकी बहन कृष्णा ने अभिनेता और फिल्म निर्माता राज कपूर से शादी की थी। इस रिश्ते के कारण राज कपूर, प्रेम नाथ के जीजा लगते थे। वहीं कपूर परिवार के साथ यह संबंध आगे की पीढ़ियों तक भी जुड़ा रहा।
प्रेम नाथ के बेटे और आकांक्षा के पिता प्रेम किशन ने भी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में कुछ फिल्मों में मुख्य अभिनेता के तौर पर काम किया। दुल्हन वो ही जो पिया मन भाए, जय विजय और हमारे तुम्हारे जैसी फिल्मों में वह नजर आए। हालांकि बतौर अभिनेता उन्हें अपने पिता जैसी पहचान नहीं मिली। बाद में उन्होंने टीवी धारावाहिकों और फिल्मों के निर्माण का काम किया।
प्रेम किशन के दो बच्चों में बेटी आकांक्षा मल्होत्रा और बेटे पी. सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल हैं। आकांक्षा ने गर्व में सलमान खान की बहन की भूमिका निभाई, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निर्देशन के क्षेत्र में पहचान बनाई। उन्होंने करीना कपूर के साथ वी आर फैमिली का निर्देशन किया। इसके अलावा रानी मुखर्जी की हिचकी और आमिर खान के बेटे जुनैद खान से जुड़ी फिल्म महाराज का भी निर्देशन किया। हाल में नेटफ्लिक्स पर आई इक्का का निर्देशन भी उन्होंने किया, जिसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में थे।
कपूर परिवार से इस रिश्ते को देखें तो प्रेम किशन की बुआ कृष्णा राज कपूर थीं। इसी पारिवारिक संबंध के कारण आकांक्षा मल्होत्रा और उनके भाई पी. सिद्धार्थ मल्होत्रा का रिश्ता रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर से जुड़ता है। यह संबंध पारिवारिक तौर पर अब दूर का माना जाता है।
आकांक्षा मल्होत्रा अब फिल्मों से दूर हैं और अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं। वह अपनी दो बेटियों की परवरिश कर रही हैं और पति के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved