बड़ी खबर

अखिलेश ने ‘समाजवादी विजय यात्रा’ निकाली


कानपुर। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी बिगुल कानपुर (Kanpur) से फूंक दिया। जाजमऊ गंगा पुल से उन्होंने समाजवादी विजय यात्रा (Samajwadi Vijay Yatra) की शुरुआत (Started) कर दी।


नोटबंदी के समय कानपुर देहात में जन्मे खजांची नाथ ने यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना कराया। इस मौके पर सपा मुखिया ने कहा कि कि जनता में भाजपा के लिए बहुत आक्रोश है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रथ पर सवार होने के बाद हाथ हिलाते हुए सभी का अभिनंदन किया तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि कानपुर के बंद कारखाने, रोजगार के अवसर भी पैदा हों, युवाओं को रोजगार मिले। इसके लिए समाजवादी काम करेंगे। कहा कि कानपुर इसलिए भी प्रमुख है, क्योंकि बड़ा औद्योगिक शहर है। कानपुर में समाजवादियों ने बहुत विकास किया है।
उन्होंने कहा कि नेताजी ने भी एक समय इसी शहर से रथ यात्रा की शुरुआत की थी। उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। आगे कहा कि जिस तरीके से कानून को कुचला है, किसानों को कुचला, संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं, उसके खिलाफ जनता में भाजपा के लिए बहुत आक्रोश है।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा को हटाने के लिए यह रथ चल रही है। इस सरकार में सबसे ज्यादा महंगाई बढ़ी है।अखिलेश ने कहा कि, “किसानों को हक और सम्मान मिले। इसीलिए यह रथ लगातार चले। कहा कि किसानों को हक़ और नौजवानों को रोजगार के लिए रथ चलेगा। ये दोबारा सत्ता में आए तो संविाान भी कुचल देंगे। रथ लगातार चलेगा। लखीमपुर में संविधान को कुचला गया है।”
सपा के राष्ट्रीय अयक्ष अखिलेश यादव मंगलवार दोपहर जाजमऊ गंगा पुल सीमा पर पहुंचे तो सपाइयों ने नारेबाजी करके स्वागत किया है। कार्यकर्ताओं में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की एक झलक पाने की होड़ लगी रही। उनका काफिला लखनऊ से उन्नाव से होकर कानपुर जाजमऊ पुल पर पहुंचा तो मिलने के लिए सपाइयों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। वहीं हाईवे पर भी जाम की स्थिति बन गई लेकिन पुलिस ने एक लेन से दोनों छोर के वाहनों को निकालना शुरू कराया है। सपा कार्यकर्ता विजय रथ के साथ सेल्फी लेते रहे।

समर्थक हाथों में अखिलेश की तस्वीर, गुब्बारे और ढोल लेकर पहुंचे। यहां समाजवादी पार्टी की विजय यात्रा के लिए एक बस पहले से तैयार की गई। जिसके पास कार्यकर्ता अखिलेश यादव से मिलने को आगे आने का प्रयास करते रहे। रथयात्रा लेकर अखिलेश घाटमपुर होते हुए बुंदेलखंड के जनपदों में भ्रमण करेंगे और जनता के बीच अपनी उपलब्धियों के साथ भाजपा सरकार की खामियां बताएंगे।

Share:

Next Post

अखरोट का इस तरह कर लें सेवन, फिर सेहत को मिलेंगे हैरान कर देने वालें फायदें

Tue Oct 12 , 2021
अखरोट-बादाम जैसी चीजें खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है, इसलिए इन्हें सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। अखरोट ना सिर्फ हमारी दिमागी सेहत (mental health) के लिए अच्छा होता है, बल्कि इससे शरीर को और भी कई बड़े फायदे (Advantages) होते हैं। एक स्टडी में ऐसा दावा किया गया है कि भीगे […]