बड़ी खबर

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ‘थर्ड फ्रंट’ की राजनीति का हिस्सा बनने को तैयार हैं अखिलेश यादव


लखनऊ । सपा प्रमुख (SP Chief) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर (In view of Lok Sabha Elections 2024) ‘थर्ड फ्रंट’ की राजनीति का हिस्सा बनने को (To be a Part of ‘Third Front’ Politics) तैयार हैं (Is Ready) । भाजपा के खिलाफ रहने वाले सपा प्रमुख इन दिनों कांग्रेस से भी दूरी बनाकर तीसरे मोर्चे की कवायद में लगे हैं। इसके जरिए वह अपनी भूमिका भी तलाशने में लगे हैं।


राजनीतिक जानकारों की मानें तो अखिलेश यादव केंद्रीय राजनीति में अपनी छवि बनाने में जुटे हैं। वह न सिर्फ विभिन्न राज्यों में पार्टी उम्मीदवार उतार रहे हैं, बल्कि गैर भाजपाई पार्टियों के आयोजन में भी हिस्सा ले रहे हैं। तेलंगाना, तमिलनाडु, गुजरात की यात्रा के बाद कोलकाता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को इसी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। अखिलेश यूपी के दौरे के साथ बीच बीच में दिल्ली जाकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिल रहे हैं। इसके पहले उन्होंने तेलंगाना जाकर वहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन और सीपीआई के डी. राजा के साथ एकजुटता का संदेश दिया था।

 

राजनीतिक पंडितों की मानें तो कुछ दिन पूर्व वह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे थे, जहां उन्होंने सीएम एमके स्टालिन के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। बीते 11 मार्च को अखिलेश यादव गुजरात पहुंचे थे, यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह बघेला से मुलाकात की थी। अब अखिलेश यादव 17 से 19 मार्च तक पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। यहां सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन हो रहा है। अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल में सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के सहारे विपक्षी दलों में एकता का पैगाम भी देंगे। सपा मुखिया अखिलेश ने कोलकाता में कहा है कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, वह अपनी भूमिका खुद तय करेगी। लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, तेलंगाना, तमिलनाडु और बिहार के मुख्यमंत्री चाहते हैं कि एक ऐसा प्लेटफार्म बने जिसके जरिए भाजपा का मुकबला किया जा सके।

समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अखिलेश यादव केंद्रीय राजनीति में अपने को फिट करने की कवायद कर रहे हैं। नेता जी के न रहने के बाद अपनी पार्टी को राष्ट्रीय राजनीति में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधो पर आ गई है। इसलिए वह विपक्षी एका बनाने में जुटे हुए हैं। गैर भाजपाई दलों ने जिस प्रकार से सीबीआई, ईडी को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है, सपा भी अपनी रणनीति बना रही है। सपा के नेता कहते हैं कि सपा मुखिया अपनी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने और नई पीढ़ी के नेताओं को आगे बढ़ाने के प्लान पर काम कर रहे हैं।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाक्टर आशुतोष वर्मा कहते हैं कि जिस तरह से पूरे देश में सरकारी संस्थाएं हैं उनका निजीकरण हो रहा है। संवैधानिक संस्थाओं को सरकारीकरण कर विपक्षी दलों को परेशान किया जा रहा है। विपक्ष को जोड़ने के लिए अखिलेश आगे आए हैं। वह पिछले चार माह से इस कवायद में लगे हैं। विपक्ष में एकता की धुरी सिर्फ अखिलेश यादव ही बन सकते हैं।

Share:

Next Post

‘मंदिरों पर हो केवल हिंदुओं का अधिकार’, तिवाड़ी बोले- EWS में राजनीतिक आरक्षण मिले

Sun Mar 19 , 2023
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले समाजों की एकजुटता देखी जा रही है जहां 5 मार्च को जाट महाकुंभ के बाद रविवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन रखा गया जिसमें देशभर से ब्राह्मण समाज के लोगों के अलावा कई साधु-संत पहुंचे. […]