बड़ी खबर राजनीति

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद अखिलेश यादव बोले – लोकसभा चुनाव में भाजपा का होगा सफाया

कोलकाता (Kolkata)। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की कोलकाता में आयोजित दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक (two day executive meeting) के बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Party President Akhilesh Yadav) ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में देश से भाजपा (BJP) का सफाया करने के लिए हमने पूरी प्लानिंग और तैयारी कर ली है। इसमें सहयोग के लिए सभी क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से बातचीत चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग भाजपा की हार का कारण बनेगी। भाजपा जो आज कर रही है, वही काम पहले अपने विरोधियों के साथ कांग्रेस किया करती थी, इसलिए जो हाल देश की जनता ने कांग्रेस का किया है वही भाजपा का भी होगा। देश में महंगाई आसमान छू रही है बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है।


सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि सपा इस बार अमेठी और रायबरेली से भी उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है। दो दिवसीय बैठक में निर्णय लिया गया है कि पार्टी बूथ स्तर को मजबूत करने के लिए काम करेगी। जाति गणना को मुद्दा बनाने के साथी अति पिछड़ों को साथ जोड़ने की मुहिम तेज की जाएगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

सोमवार का राशिफल

Mon Mar 20 , 2023
युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.28, सूर्यास्त 06.20, ऋतु – ग्रीष्म   चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, सोमवार, 20 मार्च 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।   मेष राशि […]