img-fluid

भारतीयों के लिए अलर्ट! UAE में अचानक बंद हो रही हैं पासपोर्ट और वीजा सेवाएं

June 20, 2026

नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारतीय पासपोर्ट, वीजा और दस्तावेज सत्यापन (अटेस्टेशन) से जुड़ी सेवाएं 26 जून से 30 जून तक पांच दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. यह फैसला भारत सरकार द्वारा नई आउटसोर्स सेवा प्रदाता कंपनी को जिम्मेदारी सौंपने की प्रक्रिया के तहत लिया गया है. अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि 1 जुलाई 2026 से Al Hind Tours and Travel LLC पूरे UAE में इन सेवाओं का संचालन संभालेगी. हालांकि इस बदलाव के दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी.

फिलहाल पासपोर्ट और वीजा सेवाओं का संचालन कर रही BLS International और अटेस्टेशन सेवाएं संभाल रही SGIVS Global 25 जून को कामकाज खत्म होने के बाद नए आवेदन स्वीकार करना बंद कर देंगी. इसके चलते 26 जून से 30 जून के बीच पासपोर्ट, वीजा और अटेस्टेशन से संबंधित सामान्य अपॉइंटमेंट उपलब्ध नहीं होंगे.


  • भारतीय दूतावास (अबू धाबी) और भारतीय महावाणिज्य दूतावास (दुबई) इस पांच दिवसीय अवधि के दौरान आपातकालीन पासपोर्ट, वीजा और अटेस्टेशन सेवाएं उपलब्ध कराते रहेंगे. जरूरी सहायता की जरूरत होने पर लोग टोल-फ्री नंबर 800 INDIA (800 46342), व्हाट्सएप नंबर +971 54 309 0571 या ईमेल के जरिए भारतीय मिशनों से संपर्क कर सकते हैं.

    दूतावास के मुताबिक, Al Hind Tours and Travel 1 जुलाई से अपनी सेवाओं के साथ एक नया ऑनलाइन अपॉइंटमेंट पोर्टल भी लॉन्च करेगी. भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे इस बदलाव से जुड़ी जानकारी के लिए केवल अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास और दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें.

    Share:

  • इंदौर: ऑर्डर पर बुलेट बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 14 गाड़ियां बरामद

    Sat Jun 20 , 2026
    इंदौर। इंदौर की तुकोगंज थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर करीब 30 लाख रुपये से अधिक कीमत की 14 चोरी की बुलेट बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी चोरी की बुलेट मोटरसाइकिलों पर जाली नंबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved