img-fluid

इंदौर: ऑर्डर पर बुलेट बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 14 गाड़ियां बरामद

June 20, 2026

इंदौर। इंदौर की तुकोगंज थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर करीब 30 लाख रुपये से अधिक कीमत की 14 चोरी की बुलेट बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी चोरी की बुलेट मोटरसाइकिलों पर जाली नंबर प्लेट लगाकर पुलिस से बचने की कोशिश करता था।


  • दरअसल इंदौर की तुकोगंज थाना पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान रेसकोर्स रोड स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कन्हैयालाल निवासी झालावाड़, राजस्थान बताया। जांच के दौरान पुलिस ने ई-रक्षक ऐप की मदद से मोटरसाइकिल के इंजन और चेचिस नंबर की जांच की, जिसमें वाहन चोरी का निकला। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह बुलेट 56 दुकान क्षेत्र से चुराई थी और पहचान छिपाने के लिए उस पर जाली नंबर प्लेट लगा रखी थी। जिसके बाद पूछताछ में आरोपी ने इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों सहित उज्जैन से भी वाहन चोरी करना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर 14 चोरी की बुलेट बरामद की गईं।पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर आरोपी से आगे पूछताछ की जा रही है।

    Share:

  • इंदौर में तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत, शहर के कई बोरवेल भी हुए रिचार्ज

    Sat Jun 20 , 2026
    इंदौर। इंदौर शहर में शनिवार को हुई तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। बारिश का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved