img-fluid

अलीगढ़ में BJP नेता हनीट्रैप का शिकार, अश्लील VIDEO बनाकर 5 लाख की मांगी रंगदारी, दंपती गिरफ्तार

August 11, 2026

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) में भाजपा नेता (BJP Leader) को कथित हनीट्रैप (Honeytrap) में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। बन्नादेवी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए भाजपा नेता से संपर्क किया गया और फ्लैट दिखाने के बहाने उन्हें बुलाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया गया। इसके बाद वीडियो वायरल करने और झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर रकम मांगी गई।

फ्लैट दिखाने के बहाने बुलाया
मामला 30 जुलाई का बताया जा रहा है। भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी निधीश कांत भट्ट की शिकायत पर बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक फेसबुक मैसेंजर के जरिए एक महिला से उनकी बातचीत शुरू हुई। महिला ने फ्लैट दिखाने के बहाने उन्हें क्वार्सी क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर बुलाया।


  • पीड़ित का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद उन्हें साजिश के तहत नशीला पदार्थ खिला दिया गया। इसके बाद नशे की हालत में उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। आरोप यह भी है कि इसी दौरान उनकी सोने की अंगूठी, चेन और 12 हजार रुपये निकाल लिए गए।

    पहले 2 लाख लिए, फिर मांगे 5 लाख
    शिकायत के अनुसार, आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई। वीडियो वायरल करने और झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पहले दो लाख रुपये लिए गए। इसके बाद पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई।

    पति-पत्नी गिरफ्तार
    मामले की जांच के बाद पुलिस ने श्रवण कुमार और उसकी पत्नी काजल देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में काजल ने बताया कि अनूप नाम के एक व्यक्ति ने उसे ‘पूजा कुमारी’ के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर दी थी। इसी फर्जी पहचान के जरिए लोगों से संपर्क कर उन्हें कथित तौर पर जाल में फंसाने और रुपये वसूलने की योजना थी।

    7 आधार कार्ड और मोबाइल बरामद
    बन्नादेवी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, चार मोबाइल फोन के बॉक्स और सात आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद POCO मोबाइल फोन में शिकायतकर्ता से जुड़े नौ वीडियो भी मिले हैं। पुलिस अब मामले में सामने आए अन्य नामों और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक पूरे नेटवर्क और आरोपियों के पुराने मामलों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

    Share:

  • कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप: 132 की मौत, मलबे में दबे सैकड़ों लोग; दुनिया ने बढ़ाया मदद का हाथ

    Tue Aug 11 , 2026
    बोगोटा. दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया (Colombia)  में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप (7.4 magnitude earthquake) ने कई इलाकों को हिलाकर रख दिया। भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव (Relief and Rescue) अभियान चलाया जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कम से कम 132 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved