इंदौर न्यूज़ (Indore News)

सारे भाजपाई आज भोपाल रवाना मोदी देंगे 2023 की जीत का मंत्र

जंबूरी मैदान में होने वाली सभा में इंदौर से सैकड़ों बसें ले जाने का दावा
इंदौर।  भोपाल (Bhopal) में आज भाजपा (BJP) के इतिहास ( History) की सबसे बड़ी सभा है। 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं के इसमें शामिल होने का दावा किया जा रहा है। आचार संहिता लगने के पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की यह आखरी बड़ी सभा है, जिसमें वे भाजपाइयों को 2023 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए जीत का मंत्र देंगे। इंदौर से भी सैकड़ों बसों से कार्यकर्ता भोपाल पहुंच रहे हैं।


आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी भोपाल पहुंच रहे हैं। शहर में आज सुबह प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यकर्ता भोपाल की ओर रवाना हुए। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 से विधायक रमेश मेंदोला के साथ करीब 35 बसें और 50 से ज्यादा निजी वाहन गए हंै। वहीं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 से विधायक आकाश विजयवर्गीय सभी 10 वार्डों से बसों के काफिले के साथ भोपाल रवाना हुए। एक नंबर विधानसभा से पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता 30 बसों में कार्यकर्ताओं को लेकर एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ल, निरंजनसिंह चौहान के साथ रवाना हुए। चार नंबर विधानसभा से भी विधायक मालिनी गौड़ के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भोपाल पहुंच रहे हैं। पांच नंबर विधानसभा में विधायक महेन्द्र हार्डिया के साथ एमआईसी सदस्य और भाजपा के पदाधिकारी भोपाल पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भोपाल रवाना हुए। जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर इंदौर के ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की जवाबदारी अलग-अलग नेताओं को बांटकर सोनकच्छ विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बायपास से भोपाल रवाना हुए। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी भोपाल पहुंच रही हैं।

Share:

Next Post

World Cup से पहले पाकिस्तान में बवाल, 4 महीने से नहीं मिली फीस; खिलाड़ियों ने कहा- मुफ्त में...

Mon Sep 25 , 2023
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले 5 अक्टूबर से भारत में शुरू हो रहे हैं. पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप के अपने पहले वॉर्मअप मैच में 29 सितंबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. लेकिन इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आया हुआ है. पिछले 4 महीने से क्रिकेटरों को मैच फीस तक नहीं मिली है. […]