img-fluid

चीनी जासूस एलिस हुआंग के बीजिंग में होने का दावा, Nvidia CEO जेनसन हुआंग की कुर्सी पर संकट

November 12, 2026

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनी Nvidia के CEO जेनसन हुआंग (CEO Jensen Huang) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उनके निजी जीवन से जुड़े विवादों के बीच इस पूरे मामले में संदिग्ध चीनी जासूस (Chinese spy) बताई जा रही एलिस हुआंग (Alice Huang) के ठिकाने का भी पता चलने का दावा किया गया है। ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस हुआंग चीन लौट चुकी हैं और फिलहाल राजधानी बीजिंग में रह रही हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि चीन के सुरक्षा अधिकारियों को उनके वहां होने की जानकारी है।

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने एलिस हुआंग की पहचान संदिग्ध चीनी खुफिया एजेंट के रूप में की है। इस मामले को लेकर पहले से ही जांच चल रही है। अब उनके बीजिंग में होने की खबर ने विवाद को और बढ़ा दिया है।

शादीशुदा वरिष्ठ अधिकारी से भी अफेयर का दावा
एलिस हुआंग से जुड़ा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट में जेनसन हुआंग के एक अन्य कथित संबंध का खुलासा किया गया। अखबार के मुताबिक, Nvidia के पांच पूर्व कर्मचारियों ने दावा किया है कि हुआंग का कंपनी की वरिष्ठ अधिकारी किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी अफेयर था। पॉवेल शादीशुदा हैं और कंपनी के हेल्थकेयर विभाग की उपाध्यक्ष हैं। वह सीधे जेनसन हुआंग को रिपोर्ट करती हैं।


  • रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2026 में सैन जोस के एक होटल में आयोजित Nvidia के वार्षिक GTC सम्मेलन के दौरान दो पूर्व कर्मचारियों ने दोनों को काफी करीब देखा था। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इसका वीडियो भी बनाया था। हालांकि, इस दौरान हुआंग की सुरक्षा टीम ने हस्तक्षेप किया। अखबार ने स्पष्ट किया है कि उसने इस वीडियो को स्वतंत्र रूप से नहीं देखा है।

    बोर्ड की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला
    जेनसन हुआंग की मुश्किलों के बीच Nvidia के निदेशक मंडल की बुधवार को अहम बैठक बुलाई गई है, जो भारत में गुरुवार होगी। इस बैठक में उनके CEO पद पर बने रहने को लेकर चर्चा होने की बात कही जा रही है। हालांकि, बोर्ड ने रविवार को जारी बयान में हुआंग पर पूरा भरोसा जताया था। अब नए खुलासों के बाद कंपनी के नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

    विदेशी खुफिया एजेंसी के संभावित हस्तक्षेप की जांच के लिए बोर्ड पहले ही कानूनी फर्म ‘वाचटेल, लिपटन, रोसेन एंड काट्ज़’ को नियुक्त कर चुका है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कंपनी आगे का रुख तय कर सकती है।

    शेयरों में गिरावट, बाजार मूल्य को बड़ा झटका
    इस विवाद का असर Nvidia के शेयरों पर भी दिखाई देने लगा है। आफ्टर-आवर्स ट्रेडिंग में कंपनी के शेयर करीब 8 प्रतिशत तक गिर गए। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सप्ताह कंपनी के बाजार मूल्य में लगभग 600 अरब डॉलर की कमी आई है।

    करीब 4 ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य वाली Nvidia के लिए जेनसन हुआंग का नेतृत्व बेहद अहम माना जाता है। उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक कंपनी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में यदि उन्हें पद छोड़ना पड़ता है, तो कंपनी के सामने नेतृत्व का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। फिलहाल उनके संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर कोई स्पष्ट नाम सामने नहीं आया है।

    Share:

  • पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP समेत 11 पुलिसकर्मी शहीद, जवाबी कार्रवाई में 18 आतंकी ढेर

    Thu Nov 12 , 2026
    इस्लामाबाद. पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत में बुधवार को पुलिस की एक टीम पर आतंकवादियों (terrorists) ने हमला किया। इस हमले में डीएसपी (DSP) समेत 11 पुलिसकर्मी शहीद हो गए और 12 अन्य घायल हुए। हमले के दौरान और उसके बाद हुई मुठभेड़ में 18 आतंकवादी भी मारे गए। खैबर पख्तूनख्वा पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved