तार-तार हुई कांग्रेस को एक और झटका… मनीष तिवारी भी जाएंगे भाजपा में
इंदौर। लोकसभा चुनाव से पहले तार-तार हो रही कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की पटकथा लिखी जा चुकी है। संभवत: वे आज शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में बेटे नकुलनाथ के साथ भाजपा में शामिल हो जाएंगे। उधर नाथ के झटकों से कांग्रेस उभर भी नहीं पाएगी कि कांग्रेस के एक और कद्दावर नेता मनीष तिवारी के भाजपा में जाने की अटकलें शुरू हो गई हैं। मनीष तिवारी भी उपेक्षा से काफी नाराज हैं। बताया जा रहा है कि वे भाजपा के सम्पर्क में हैं और शीघ्र ही भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा उन्हें पंजाब के लुधियाना से अपना उम्मीदवार बना सकती है। गौरतलब है कि पंजाब में आप और कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव के कारण भाजपा की स्थिति डांवाडोल है और यहां भाजपा का जनाधार बढ़ाने के लिए मनीष तिवारी भाजपा के लिए एक बड़ा चेहरा सिद्ध हो सकते हैं।
नाथ के जाते ही मप्र में कांग्रेस के चारों पॉवर सेंटर खत्म
नाथ के भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस के चारों पॉवर सेंटर खत्म हो जाएंगे। दिवंगत अर्जुन सिंह की विरासत लगभग खत्म हो चुकी है। हिन्दुत्व बयानबाजी को लेकर दिग्विजयसिंह भी कमजोर हो गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अब कमलनाथ के भाजपा में जाते ही कांग्रेस के चारों पॉवर सेंटर खत्म हो जाएंगे।
मुरैना में खौफनाक दरिंदगी मुरैना। मुरैना में खौफनाक दरिंदगी का मामला प्रकाश में आया। यहां समझौते के लिए आई एक गर्भवती महिला के साथ 3 लोगों ने गैंगरेप किया और पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। 80 फीसदी जली महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना ग्वालियर के अबाह कस्बे से 3 किलोमीटर दूर […]
देर रात भी खुले रहेंगे शिविर इंदौर (Indore)। लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) को लेकर नगर निगम (Municipal council) से लेकर जिला प्रशासन का अमला मैदानी स्तर पर जुटा है। कल तक 1 लाख 60 हजार बहनों के आवेदन भरे गए। 19 झोन पर लगाए गए काउंटर पर जहां महिलाओं की भीड़ लगी हुई […]
1 करोड़ 80 लाख सरेंडर… इंदौर के पलासिया स्थित दफ्तर से बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त इंदौर। वाणिज्यिक कर विभाग ने पीवीसी पाइप, प्लास्टिक दाने व स्प्रिंकलर मशीन बनाने वाली दो कंपनियों पर छापामार कार्रवाई की है। प्रारंभिक छानबीन में करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। ज्वाइंट कमिश्नर आरके सलूजा के नेतृत्व में […]
भोपाल (Bhopal) । नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल (Prime Minister Pushpa Kamal Dahal) ‘प्रचंड’ 2 और 3 जून को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) उनकी अगवानी करेंगे। इंदौर पहुंचने पर उनका मारवाड़ी अंदाज में स्वागत किया जाएगा। बता दें […]