img-fluid

पेट की समस्‍याओं को दूर करने के साथ हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है सिंघाड़ा, जानें अन्‍य फायदें

October 19, 2026


नई दिल्ली। आमतौर पर सर्दी के मौसम में हरी सब्जियों के साथ ही सिंघाड़ा भी बाजार की रौनक बढ़ाता है। केवल स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत और स्वास्थ्य के लिए भी सिंघाड़ा (Water chestnut) बेहद फायदेमंद है। इसका सेवन नवरात्रि में खूब किया जाता है। आपने सिंघाड़े (Water chestnut) का सेवन ज़रूर किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी इसके औषधीय गुणों के बारे में जानतें है। आपको बता दें कि सिंघाड़े में पॉलिफेनल्स (Polyphenals) और फ्लेवोनॉयड जैसे कई गुणकारी तत्व होते हैं। इसे एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी बैक्टीरियल (Anti bacterial), एंटी कैंसर और एंटी फंगल माना जाता है। इसका सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह कई तरह की बीमारियों का इलाज भी करता है। आइए आपको सिंघाड़े के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।



  • हड्डियों और दांतों को मिलेगी मजबूती
    सिंघाड़े में कैल्शियम (Calcium) की भरपूर मात्रा होती है, इसलिए इसके सेवन से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा यह शारीरिक कमजोरीयों को भी दूर करता है।

    अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद
    सिंघाड़े (Water chestnut) का सेवन अस्थमा के मरीजों (Asthma patients) के लिए काफी फायदेमंद होता है। अदर आपको सांस से जुड़ी समस्या है, तो आपको सिंघाड़े का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे सास संबंधी समस्या जल्द खत्म होती है।

    पेट की समस्याओं से दिलाए निजात
    सिंघाड़े (Water chestnut) का सेवन पेट से जुड़ी समस्या जैसे- गैस, एसिडिटी (acidity) , कब्ज और अपच से राहत दिलाता है। इसके साथ ही दस्त की समस्या में भी मददगार होता है। इसके अलावा आंतों के लिए भी फायदेमंद है।

    गले की समस्या के लिए मददगार
    यह गले की कई समस्याओं को दूर करता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट (Anti-oxidant) गुण पाए जाते हैं, जो कि गले की खराश और टांसिल आदि से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा सिंघाड़े के सेवन से अनिद्रा की समस्या भी खत्म होती है।

    नोट – उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशन डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें । कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • नवरात्रि के व्रत में इन चीजों का करें फलाहार, एनर्जी से भरपूर रहेगा शरीर, रहेंगे हेल्‍दी

    Mon Oct 19 , 2026
    नई दिल्ली। नवरात्रि(Navratri) का पर्व चल रहा है। नवरात्रि के नौ दिन लोग उपवास रखते हैं। उपवास में कई सारी चीजों का सेवन वर्जित है। लोग उपवास के दौरान फलाहार करते हैं। नमक, दाल, चावल समेत रोजाना खाने जाने वाली चीजों का सेवन नवरात्रि के उपवास में नहीं किया जाता है। इस कारण कई बार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved