विदेश

UNHRC के साथ इन 32 देशों ने रूस को दिया बड़ा झटका

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की प्रतिनिधि स्तर (representative level) की वार्ता के बीच युद्ध 9वें दिन भी जारी है। रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiev) में पहुंच चुके हैं और मिसाइल अटैक के साथ इलाके में कई हमलों को अंजाम दे रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) ने शुक्रवार को यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद हुए मानवाधिकार उल्लंघनों (human rights violations) की उच्च स्तरीय जांच करने के लिए भारी मतदान किया। ये प्रस्ताव बहुमत के साथ पास हो गया है।


इस प्रस्ताव के लिए 47 सीटों वाली परिषद के 32 सदस्यों ने रूस के हमले को गैरजिम्मेदार ठहराते हुए इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन करार दिया और उच्चतम-स्तरीय जांच स्थापित करने के लिए मतदान किया। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने बुधवार को यूक्रेन के खिलाफ हमला करने पर रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया था। इस प्रस्ताव में 193 में से 141 सदस्यों ने एकमत के साथ प्रस्ताव का समर्थन किया।

इस प्रस्ताव में यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता का साथ दिया गया और रूस से मांग की गई कि वह यूक्रेन की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं (Ukraine’s international borders) से अपने सैनिकों को तत्काल वापस बुलाए। इस ऐतिहासिक प्रस्ताव में सिर्फ पांच देशों रूस, बेलारूस, इरिट्रिया, उत्तरी कोरिया और सीरिया ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया, जबकि भारत समेत 34 देशों ने हिस्सा नहीं लिया।

Share:

Next Post

क्रिकेटर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में हुआ निधन

Fri Mar 4 , 2022
नई दिल्ली। दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (Shane Warne) का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे। वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम (Warne’s Management Team) की तरफ से जारी बयान के […]