टेक्‍नोलॉजी

30 हजार में ऑल्टो, 57 हजार में बलेनो, 70 हजार में स्विफ्ट दे रही कंपनी

नई दिल्ली। कारों की डिमांड हर महीने और साल तेजी से बढ़ रही है। हाई डिमांड की वजह से इनकी कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। यही वजह है नई कारों के साथ सेकेंड हैंड कारों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। हालांकि, नई कारों की तुलना में सेकेंड हैंड कार कई गुना सस्ती मिल जाती है। खासकर सेकेंड हैंड कार बेचने वाली भरोसमंद है तब उस पर विश्वास भी होता है। मारुति सुजुकी का ट्रू वैल्यू (Maruti Suzuki True Value) ऐसा ही शोरूम है। इस शोरूम पर कंपनी सेकेंड हैंड कार बेचती है। यहां से कारों का ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। ऑनलाइन लिस्टिंग के मुताबिक यहां कार की शुरुआती कीमत सिर्फ 30 हजार रुपए है।

मारुति की 7665 यूज्ड कार मौजूद
देशभर के सभी प्रमुख शहरों में ट्रू वैल्यू के शोरूम है। जो ग्राहक शोरूम पर नहीं जाना चाहते वे इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी कार के बारे में पता लगा सकते हैं। यहां पर अपना शहर चुनने का ऑप्शन होता है। यानी आप ये पता लगा सकते हैं कि आपके शहर में मारुति कार के कितने सेकंड हैंड मॉडल मिल रहे हैं। इस समय मारुति ऑल्टो (Alto LX) सबसे सस्ती कार है। इसकी कीमत 30 हजार रुपए है। ये मॉडल 2010 का है। जो 65,893Km चला हुआ है। यहां से 3.20 लाख में अर्टिगा (Ertiga), 3.70 लाख में सियाज (Ciaz), 4.10 लाख में एस-क्रॉस (S-cross) जैसी लग्जरी गाड़ियां भी खरीद सकते हैं।


कारों पर कंपनी का सर्टिफिकेट भी मिलेगा : कंपनी जिन सेकंड हैंड कार के साथ ट्रू वैल्यू सर्टिफिकेट दे रही है उनकी संख्या 2284 है। इस सर्टिफिकेट वाली कारों पर कंपनी मिनिमम 6 महीने की वारंटी के साथ 3 फ्री सर्विस भी देती है। हालांकि, ऐसी कारों की शुरुआती कीमत 75 हजार रुपए से शुरू है। कार का मॉडल, ईयर, वैरिएंट (पेट्रोल, डीजल, CNG), किलोमीटर रनिंग की डिटेल भी दी होती है। कार की ओरिजनल फोटो भी होती है। कार जिस शहर में होती है ग्राहक को डिलीवरी उसी शहर से लेनी होगी।

गाड़ी से जुड़े डॉक्युमेंट आसानी से मिलेंगे : कार खरीदने पर आपको डॉक्युमेंटेशन के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। कंपनी कार के ट्रांसफर पेपर से लेकर NOC और अन्य पेपर्स आपको एक ही जगह पर देगी। यहां से मारुति का के सभी मॉडल्स जैसे Alto, WagonR, Swift, Dzire, Eeco, Ritz, S-Cross, Baleno, Brezza, Ignish, Celerio, A-Star, S-Presso, Gypsy, XL6 या अन्य को खरीद सकते हैं।

EMI का ऑप्शन भी मौजूद : हर कार के पास EMI कैल्कुलेटर दिया होता है। आप लोन अमाउंट और इंटरेस्ट रेट के हिसाब से इसे कैल्कुलेट कर सकते हैं। जैसे, जिस ऑल्टो LX की कीमत 30 हजार रुपए है। उस पर 24 हजार रुपए का लोन मिल जाएगा। इस लोन को आप 10% के इंटरेस्ट के साथ 5 साल के लिए लेते हैं। तब आपकी मंथली EMI 510 रुपए होगी। आपको 60 महीने के दौरान कुल 30,600 रुपए देने होंगे।

Share:

Next Post

यूक्रेनी शहर पर एयर स्ट्राइक के दौरान 6 मरे, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- हार रहा है रूस

Fri Nov 11 , 2022
कीव। रूस ने भले ही यूक्रेन के बड़े शहर से अपनी सेना पीछे हटा ली हो लेकिन उसके हवाई हमले अभी भी जारी हैं। यूक्रेन के दक्षिणी शहर मायकोलेव में शुक्रवार तड़के एक अपार्टमेंट की इमारत पर रूसी रॉकेट हमले में छह लोग मारे गए। शहर के मेयर ऑलेक्जेंडर सेनकेविच ने यह जानकारी दी। सेनकेविच […]