खेल भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे मप्र के अमित

भोपाल। पोलैंड के रॉकला सिटी (Poland’s Rocklaw City) में आगामी 9 से 15 अगस्त तक आयोजित कैडेट विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर (State State Archery Academy Jabalpur) के खिलाड़ी अमित कुमार भारतीय तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी महेन्द्र व्यास ने बुधवार को बताया कि भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन होने पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अमित कुमार को बधाई दी है। उन्होंने अमित को विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने और देश के लिए पदक जीतने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।



उल्लेखनीय है कि मप्र राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में वर्ष 2016 से प्रशिक्षणरत अमित कुमार अकादमी के प्रशिक्षक रिछपाल सिंह सलारिया से तीरंदाजी खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। अमित ने वर्ष 2018 में पुणे महाराष्ट्र में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के टीम इवेंट में मप्र को स्वर्ण पदक दिलाया। इसी वर्ष विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में आयोजित मिनी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण तथा मिक्स टीम इवेंट में मप्र को रजत पदक दिलाया। उन्होंने मार्च, 2021 में देहरादून उत्तराखंड में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य एवं मिक्स टीम स्पर्धा में मप्र को रजत पदक दिलाया।

 

Share:

Next Post

रामजन्मभूमि के चंदे पर दिग्विजय सिंह ने कहा, ट्रस्ट को भंग किया जाए

Wed Jul 14 , 2021
सागर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार फिर उन्‍होंने राम मंदिर निर्माण में ट्रस्ट (Trust in Ram Mandir Construction) पर लगे जमीन घोटाले के आरोपों पर सवाल उठाए हैं।  जानकारी के अनुसार बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय […]