img-fluid

अमित शाह दक्षिणेश्वर मंदिर में करेंगे दर्शन, जन प्रतिनिधियों से भी करेंगे मुलाकात

November 06, 2020
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पार्टी की सांगठनिक मजबूती के लिहाज से वह गुरुवार को संगठन के पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक कर चुके हैं। अब शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक समुदायों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। 
इसके पहले सुबह 10:30 बजे के करीब वह स्वामी रामकृष्ण परमहंस की कर्म स्थली दक्षिणेश्वर काली मंदिर में जाकर मां का दर्शन करेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को 42 में से 18 सीटें मिली थीं जो आज़ादी के बाद से अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। उस समय भाजपा के पक्ष में एकतरफा वोट पड़ा था, इसीलिए अमित शाह का मंदिर दौरा भी सोची समझी रणनीति के तहत माना जा रहा है। बंगाल के आदिवासी, दलित, महादलित और शरणार्थी समुदाय ने भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया था। इसलिए शुक्रवार को अमित शाह इन सभी समुदायों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान विभिन्न समुदायों की मांगों और उनकी जरूरतों पर विस्तार से चर्चा होगी। केंद्र सरकार की ओर से अमित शाह इसमें क्या कुछ कर सकते हैं, इस पर भी बातचीत होनी है। 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले यह मुलाकात काफी अहम होगी। 
प्रदेश भाजपा के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में बताया गया है कि शाह से मुलाकात करने वाले विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों की सूची तैयार की गई है। इस मुलाकात के बाद देर शाम अमित शाह नई दिल्ली लौट जाएंगे। (हि.स.)

Share:

  • जानिए मिर्जापुर 3 में कैसे वापसी करेंगे मुन्ना त्रिपाठी

    Fri Nov 6 , 2020
    मुंबई। मिर्जापुर (Mirzapur Season 2) के सेकंड सीजन में भी लोगों ने दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma)  के निभाए मुन्ना त्रिपाठी (Munna Tripathi) के किरदार को काफी पसंद किया है। अब दिव्येंदु ने बताया है कि कैसे उनका किरदार एक बार फिर तीसरे सीजन में वापसी कर सकता है। इंडियन वेब सीरीज की बात की जाए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved