आचंलिक

आजादी का अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा अभियान

  • हाथों में तिरंगा एवं देशभक्ति का जज्बा लिये शहर में निकाली एतिहासिक तिरंगा रैली

गुना। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को संपूण भारत देश में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है । इस अवसर पर देश के कोने-कोने में लोगों द्वारा देश भक्ति की अलख जगाते हुये उमंग व उत्साह के साथ तिरंगा यात्राऐं निकाली जा रहीं हैं एवं इस दौरान दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक एक विशेष अभियान हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने हेतु शासन प्रशासन द्वारा तिरंगा रैलियां निकालकर लोगों को प्रेरित किया जा रहा हैं। हर घर तिरंगा लहराने एवं जिले भर में लोगों द्वारा अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराये जाने को लेकर आज गुना शहर में पुलिस एवं प्रशासन की ओर से एक बहुत ही विशाल श्रृंख्ला में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि गुना के इतिहास में इससे बडी रैली का आयोजन पहले कभी नहीं हुआ है, इस रैली कोएहतिहासिक रैली कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।


कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज प्रात: करीबन 10:30 बजे लाल परेड ग्राउण्ड से इस रैली का प्रारंभ हुआ, देशभक्ति के गीतों की धुन पर चलते हुये तिरंगा रैली पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर निवास रोड, केंट रोड, हनुमान चौराहा, हाट रोड, सदर बाजार, सगुन चौराहा होते हुये उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई । जब रैली शहर की सडकों पर चल रही थी, तो जहां तक निगाहें पहुंच रहीं थीं वहां तक तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहे थे, इस रैली से पूरा शहर तिरंगामय शहर हो गया । इस रैली के आयोजन का उद्देश्य हमारे देश की आन, वान, शान भारत के राष्टीय ध्वज तिरंगे का महत्व शहर के आखिरी इंशान तक पहुंचाना और हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय तिरंगे को जिले के प्रत्येक घर पर लहराकर देश का गौरब बढाने के लिये लोगों को प्रेरित करना है । रैली में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, समाज सेवी, स्कूली छात्र-छात्राऐं आदि भारी तादात में शामिल हुए।
फोटो -1.2.3

Share:

Next Post

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रशासन और स्कूली बच्चों एवं संगठनों ने निकाली रैली

Sun Aug 14 , 2022
राष्ट्रभक्तों के बलिदान से मन रहा आजादी का अमृत महोत्सव: उमाकांत शर्मा सिरोंज। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा लगाने के अभियान में शनिवार को उत्साह के साथ सामूहिक तिरंगा यात्रा का आयोजन कर नगर में किया गया। विधायक उमाकान्त शर्मा के नेतृत्व में नगर के सभी विद्यालयों के […]