मध्‍यप्रदेश राजनीति

नाराज उमा भारती ने कांग्रेस सुरजेवाला को दी चेतावनी, कहा बीच में नहीं आना

भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां पहुंचने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा (Ashirwad Yatra) निकाली जा रही है, मगर इस यात्रा में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती (Uma Bharti) को आमंत्रण तक नहीं दिया गया है। इसी को लेकर कांग्रेस ने उमा भारती को लेकर तंज कसा था। जिस पर उमा भारती ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को अपना घर संभालने की नसीहत दी है। उमा से हमदर्दी जताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व पर निशाना साधने वाले सुरेजवाला से उमा भारती ने कहा कि वह बीच में ना आएं।



सोमवार को पत्रकारों ने सुरजेवाला से उमा भारती की नाराजगी को लेकर सवाल किया था। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी की आदत अपने सभी नेताओं को अपमानित करने की है। मोदी सरकार ने शिवराज सरकार ने लगातार जो भारतीय जनता पार्टी के पुराने वरिष्ठ लोग थे उन्हें दरकिनार कर दिया। जिस प्रधानमंत्री ने अपने गुरु लाल कृष्ण आडवाणी को बर्फ में लगा दिया, जिन्होंने मुरली मनोहर जोशी को रिटायर कर दिया। मोदी जी के गुरु आदरणीय पटेल जी को जबरन रिटायर कर दिया। ऐसी लंबी लिस्ट है। हम उनके परिवार पर क्यों टिप्पणी करें. उनका परिवार है वह जाने।

हालांकि, उमा भारती को सुरजेवाला की टिप्पणी पसंद नहीं आई और उन्होंने पलटवार किया। उमा भारती ने मंगलवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘रणदीप सिंह सुरजेवाला जी, आप मेरे एवं मेरी पार्टी के बीच में मत आइए, अपना घर संभालिए।’ गौरतलब है कि उमा भारती ने इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर की थी कि मध्य प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत के समय उन्हें नहीं बुलाया गया।

Share:

Next Post

हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस तैनात करेगी खास कार्यकर्ता

Tue Sep 5 , 2023
भोपाल। कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव में जीत के लिए एक साथ कई रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत कमलनाथ ने प्रत्याशियों को कई तरह की मदद देने का प्लान बनाया है। इसमें हर क्षेत्र में ऐसे एक -एक सैकड़ा कार्यकर्ता की भी तैनाती की योजना है। यह वे कार्यकर्ता होंगे जिन्हें प्रदेश […]