भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अन्नदाता को आज मिलेगी 1700 करोड़ की सौगात

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के 82 लाख 38 हजार कृषक परिवारों को 1783 करोड़ 9 लाख रूपए का वितरण करेंगे। यह राज्य-स्तरीय कार्यक्रम आज रीवा में होगा। कार्यक्रम से सभी जिले वर्चुअली जुड़ेंगे। राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए शुरू की गई योजना में हर साल 2 समान किस्तों में 4 हजार का भुगतान प्रति किसान किया जाता है। योजना में अभी तक 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 4 हजार 569 करोड़ की राशि का ऑनलाइन अंतरण किया जा चुका है। वहीं राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिशन नगरोदय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है। प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना के हिताग्रहियों को गृह प्रवेश कराने के साथ 30 हजार आवासों का भूमि पूजन किया। एक लाख 65 हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 210 करोड़ रुपये वितरित किए है।


  • मुख्यमंत्री 82 लाख 38 हजार के खाते में ऑनलाइन अंतरण करेंगे राशि
  • मिशन नगरोदय कार्यक्रम का शुभारंभ, 21 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की मिली सौगात
  • एक लाख 65 हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 210 करोड़ किए वितरित

3 लाख 70 हजार अधिकार अभिलेखों का वितरण
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान बुधवार को स्वामित्व योजना में 27 जिलों के 3 लाख 70 हजार लोगों को अधिकार अभिलेखों का वितरण करेंगे। राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि बुधवार को रीवा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 27 जिलों के लोगों को उनकी भूमि के अधिकार-पत्रों के भौतिक वितरण का कार्यक्रम होगा। राजस्व मंत्री ने बताया कि अभी तक प्रदेश में कुल 2 लाख 71 हजार हितग्राहियों को अधिकार अभिलेखों का वितरण किया गया है। जन-कल्याण और सुराज के 20 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 6 अक्टूबर 2021 को हरदा जिले में इस योजना में 19 जिलों के 3 हजार गाँव में 01 लाख 71 हजार हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख का भौतिक रूप से वितरण किया गया था। राजस्व मंत्री ने बताया कि स्वामित्व योजना में सर्वे ऑफ इंडिया के माध्यम से ग्रामों में बसाहट क्षेत्र का ड्रोन के माध्यम से नक्शे तथा इस आधार पर डोर-टू-डोर सर्वे के द्वारा अधिकार अभिलेखों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 52 जिलों में सर्वेक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ है। प्रथम चरण में वर्ष 2020 में 10 जिलों के 10 हजार गाँव का चयन किया गया था। द्वितीय एवं तृतीय चरण में कुल 30 जिलों के लगभग 30 हजार ग्रामों में काम प्रारंभ किया गया था। इसके बाद चतुर्थ चरण में 12 जिलें में सर्वेक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। वर्तमान में 39 ड्रोन सर्वे कार्य कर रहे हैं, जिसमें से 27 जिलों में ड्रोन का कार्य पूर्ण हो चुका है। राजस्व मंत्री ने बताया कि सर्वे नियमों को और अधिक सरल बनाते हुए इलेक्ट्रानिक दस्तावेजों का विधिक दस्तावेज मान्य किया गया है। सर्वे कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करना, अधिकार अभिलेखों को पारदर्शी बनाने, प्रक्रिया को एप और वेब के माध्यम से क्रियान्वित करने से पटवारी भूखंड के साथ मौके पर भूखंड धारक का नाम जोड़ सकता है। इस प्रक्रिया को अपनाने के उद्देश्य से अन्य प्रदेशों के दलों ने प्रदेश का भ्रमण किया है। हरदा जिले ने 10 माह में सर्वे कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य हासिल किया है।

Share:

Next Post

ब्रम्हा विष्णु-महेश दिलाऐंगे जीत... निकाय चुनाव में अब भाजपा को त्रिदेव का सहारा

Wed May 18 , 2022
भोपाल। स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा अब किसी भी वक्त हो सकती है। इस लिहाज से राजनीतिक दल 24 घंटे तैयारियों में जुटे हुए हैं। अनुमान के मुताबिक पंचायत चुनाव से पहले निकाय चुनाव का नंबर आ सकता है। ऐसे मे शहरी क्षेत्रों में चुनावी हलचल तेज होती जा रही है। ऐसे में […]