भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

ब्रम्हा विष्णु-महेश दिलाऐंगे जीत… निकाय चुनाव में अब भाजपा को त्रिदेव का सहारा

भोपाल। स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा अब किसी भी वक्त हो सकती है। इस लिहाज से राजनीतिक दल 24 घंटे तैयारियों में जुटे हुए हैं। अनुमान के मुताबिक पंचायत चुनाव से पहले निकाय चुनाव का नंबर आ सकता है। ऐसे मे शहरी क्षेत्रों में चुनावी हलचल तेज होती जा रही है। ऐसे में भाजपा ने त्रिदेव फार्मूला लॉन्च किया है। वो ब्रह्मा, विष्णु, महेश के सहारे जीत की उम्मीद लगाए बैठी है। भाजपा के त्रिदेव फार्मूले में ब्रह्मा, विष्णु ,महेश की भूमिका ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक महामंत्री और ब्लॉक का मंत्री निभाएगा। भाजपा इस फॉर्मूले को सबसे निचले ब्लॉक स्तर से लागू कर रही है। ताकि जमीनी तौर पर बेहतर परिणाम सामने आ सकें।\ शहर का संग्राम अब रणभूमि में उतर आया है। निकाय और पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब नगरीय चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस लिहाज से राजनीतिक दल कमर कस चुके हैं। हाल ही में भाजपा ने त्रिदेव फार्मूला लॉन्च किया है। वो मानकर चल रही है कि निकाय चुनाव में ये मजबूत रीढ़ का काम करेगा।


त्रिदेव फॉर्मूला
भाजपा ने जिस त्रिदेव फॉर्मूले को लॉन्च किया है उसके आधार पर ब्लॉक स्तर पर ब्रह्मा, विष्णु और महेश भाजपा के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। चुनाव रणनीति तैयार करना हो या जमीनी स्तर पर जातिगत आधार पर वॉर्ड वार चुनाव की रणनीति पर त्रिदेव मंथन करेगा और उस आधार पर ही पार्टी प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन करेगी। भाजपा तो ओबीसी सीट को लेकर भी आश्वस्त है कि अगर सुप्रीम कोर्ट से 27 फीसदी आरक्षण का रास्ता साफ नहीं भी होता है तो भी 52 फीसदी आबादी में अधिकांश प्रत्याशी सदन तक पहुंचेंगे। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में तीन स्तरों पर कार्रवाई होती है। उसके बाद अंतिम सूची जारी होगी।

Share:

Next Post

मप्र की 1000 कंपनियों पर गिरेगी रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज की गाज

Wed May 18 , 2022
रजिस्ट्रेशन के बाद भी इन कंपनियों ने अपने व्यापार का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किया भोपाल। मध्यप्रदेश में रजिस्ट्रेशन के बाद भी ऐसी कंपनियां काम कर रही हैं जिन्होंने अपना व्यापार प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किया है। प्रदेश की ऐसी 1000 कंपनियों पर अब रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) की गाज गिरने वाली है। ऐसी सभी कंपनियां जिन्होंने […]