बड़ी खबर

BJP से निलंबित विधायक का ऐलान, कहा- ‘भारत को 2026 तक घोषित कर दिया जाएगा हिंदू राष्ट्र’

अहमदनगर। भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता व विधायक टी. राजा सिंह ने कहा है कि भारत को 2026 तक अखंड हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रहाता में हिंदू संगठनों द्वारा हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टी. राजा सिंह ने कहा कि अहमदनगर और हैदराबाद शहरों का नाम बदलकर क्रमशः अहिल्याबाई नगर और भाग्यनगर कर दिया जाएगा।

देश को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाया जाए…
टी. राजा सिंह ने कहा, हिंदू मांग कर रहे हैं कि देश को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाया जाए। अगर 50 से अधिक इस्लामिक देश और 150 से अधिक ईसाई राष्ट्र हो सकते हैं, तो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित क्यों नहीं किया जा सकता, जहां बहुसंख्यक आबादी हिंदुओं की है।


हैदराबाद में गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजा सिंह ने कहा कि चाहे कुछ भी हो 2025 और 2026 में भारत को ‘अखंड हिंदू राष्ट्र’ घोषित किया जाएगा। यह मैं नहीं कह रहा, यह सभी साधु-संतों की दहाड़ है और यह उनकी भविष्यवाणी है।

औरंगाबाद-उस्मानाबाद का नाम बदलना अभी शुरुआत
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों का नाम बदलना अभी शुरुआत है। बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल में औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर ‘छत्रपति संभाजीनगर’ और उस्मानाबाद शहर का नाम बदलकर धाराशिव करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

Share:

Next Post

रेडमी ने भारत में लॉन्‍च किया अपना पहला फायर ओएस टीवी, जानें कीमत व फीचर्स के बारे में सबकुछ

Tue Mar 14 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी रेडमी (redmi) ने आज भारत (India) में अपना पहला फायर ओएस टीवी Redmi Smart Fire TV 32 को लॉन्च कर दिया है। इस टीवी को 32 इंच के सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। रेडमी ने पहली बार गैर-एंड्रॉयड टीवी को पेश किया है। इस टीवी […]