टेक्‍नोलॉजी

रेडमी ने भारत में लॉन्‍च किया अपना पहला फायर ओएस टीवी, जानें कीमत व फीचर्स के बारे में सबकुछ

नई दिल्ली (New Delhi)। इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी रेडमी (redmi) ने आज भारत (India) में अपना पहला फायर ओएस टीवी Redmi Smart Fire TV 32 को लॉन्च कर दिया है। इस टीवी को 32 इंच के सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। रेडमी ने पहली बार गैर-एंड्रॉयड टीवी को पेश किया है। इस टीवी के साथ अमेजन का ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) फायर ओएस मिलता है। स्मार्ट टीवी के साथ बेहतर अमेजन, एलेक्सा स्ट्रीमिंग और स्मार्ट होम इकोसिस्टम (smart home ecosystem) का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, इस टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट से सेट-टॉप बॉक्स को भी कंट्रोल किया जा सकता है। चलिए जानते हैं रेडमी स्मार्ट टीवी (smart TV) के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में…

Redmi Smart Fire TV 32 की कीमत
रेडमी स्मार्ट फायर टीवी को सिंगल स्क्रीन साइज में पेश किया गया है। टीवी के 32 इंच वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। Redmi Smart Fire TV 32 को 21 मार्च से अमेजन इंडिया और एमआई ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Redmi Smart Fire TV 32 की स्पेसिफिकेशन
रेडमी के नए स्मार्ट टीवी के साथ 32 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलता है, जो (1366×768 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। स्मार्ट टीवी के साथ Fire OS 7 का सपोर्ट मिलता है। यह रेडमी का पहला गैर-एंड्रॉयड टीवी है। टीवी के साथ रिमोट में ही कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। जैसे रिमोट की मदद से ही सेट-टॉप बॉक्स को भी कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही शाओमी के टीवी के रिमोट में पहली बार म्यूट बटन दिया गया है। इस टीवी में इनबिल्ट एलेक्सा (inbuilt alexa) का सपोर्ट दिया गया है यानी यह टीवी एलेक्सा डिवाइस और टीवी दोनों का काम कर सकता है।


Redmi Smart Fire TV 32 के फीचर्स
Redmi Smart Fire TV 32 से आप अपने स्मार्ट होम डिवाइस जैसे कैमरा, बल्ब आदि को भी डायरेक्ट टीवी पर देख सकेंगे और कंट्रोल भी कर सकेंगे। नए फायर टीवी के साथ नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और एपल टीवी जैसे लोकप्रिय ऑप्शन को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा अमेजन के अपने एप जैसे प्राइम वीडियो और अमेजन म्यूजिक का भी सपोर्ट मिलता है। साउंड के लिए Redmi Smart Fire TV 32 में डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ 20W का स्पीकर सिस्टम दिया गया है। स्मार्ट टीवी में 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Redmi Smart Fire TV 32 में कनेक्टिविटी ऑप्शन
कनेक्टिविटी की बात करें तो टीवी में ब्लूटूथ 5 है और डुअल-बैंड वाई-फाई के साथ-साथ एयरप्ले और मिराकास्ट का भी सपोर्ट है। टीवी में दो एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एवी इनपुट सॉकेट, वायर्ड हेडफोन या स्पीकर कनेक्टिविटी के लिए एक 3.5 मिमी सॉकेट, वायर्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए एक ईथरनेट पोर्ट और एक एंटीना सॉकेट भी है।

नए रिमोट में मिलेंगे ये फीचर्स
इसके अलावा Redmi Smart Fire TV 32 में एक नया रिमोट भी है, जिसे Fire TV इंटरफेस के लिए डिजाइन किया गया है। रिमोट में Redmi Fire TV पर एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट को इनवॉइस करने के लिए एक एलेक्सा बटन है, जिसका उपयोग किसी भी कनेक्टेड IoT और स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए भी किया जा सकता है। रिमोट में प्लेबैक कंट्रोल के लिए डेडिकेटेड बटन और म्यूट बटन के अलावा प्राइम वीडियो, अमेजन म्यूजिक और नेटफ्लिक्स के लिए हॉटकी भी हैं।

Share:

Next Post

Sheetala Ashtami 2023: कल मां शीतला को लगाएं बासी और ठंडे पकवानों का भोग, न करें ये गलतियां

Tue Mar 14 , 2023
नई दिल्ली: होली के बाद शीतला अष्टमी का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. यह चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ती है. इससे एक दिन शीतला सप्तमी मनाई जाती है, इसमें शीतला मां के लिए भोग बनाया जाता है और अगले दिन उन्हें बासी और ठंडे पकवान का भोग लगाया […]