img-fluid

इंदौर में आबकारी विभाग की एक और बड़ी कार्रवाई, 5.50 लाख की अवैध शराब जब्त

September 10, 2026

  • अबतक 5 करोड़ रु की अवैध शराब जप्त 100 वाहन भी बरामद
  • लगभग 40 सेम्पल अवैध शराब के जाँच के लिए दिए

इंदौर। इंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, सांवेर में बंद मकान से 792 लीटर अवैध शराब जब्त इंदौर जिला आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सांवेर के ग्राम बसंदरा में एक बंद मकान से 792 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपये है45 पेटी देशी, 31 पेटी विदेशी और 9 पेटी बीयर मिली आबकारी अधिकारी कमलेश सोलंकी ने बताया कि मौके से देशी शराब की लगभग 45 पेटी, अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब की 31 पेटी और बीयर की 9 पेटी मिली है।

उन्होंने बताया कि अब तक विभाग ने लगभग 4 करोड़ रु से अधिक की अवैध शराब जब्त की है। कुल कार्रवाई में करीब 5 से 5.5 करोड़ का माल जब्त हो चुका है। लगभग 100 दोपहिया वाहन और 4 बड़े वाहन भी जब्त किए गए हैं कलेक्टर के सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद जिले के सभी एंट्री पॉइंट पर नाके लगाए गए हैं और पूरी टीम फील्ड में है। साथ ही सागर की घटना के बाद से शराब के सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

Share:

  • सीजेपी प्रदर्शन से जुड़े मामले में 14 वर्षीय बच्ची को डराने-धमकाने वालों पर कार्रवाई की जाए - सुप्रीम कोर्ट

    Thu Sep 10 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि सीजेपी प्रदर्शन से जुड़े मामले में (In connection with CJP Protest) 14 वर्षीय बच्ची को डराने-धमकाने वालों पर (Against those who Intimidated 14-year-old girl) कार्रवाई की जाए (Action should be Taken) । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर एक्शन लिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved