टेक्‍नोलॉजी

Google को टक्कर देने Apple ला रहा खुद का सर्च इंजन लॉन्च, जानें कब होगा लॉन्च


नई दिल्ली। ऐप्पल और गूगल दो ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं, जो बाजार पर राज करते हैं। ऐप्पल अब गूगल के साथ दूसरे क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा कर सकता है, जिस पर फिलहाल पूरी तरह से गूगल का वर्चस्व है यानी सर्च इंजन। गूगल को इतने बड़े स्तर पर यूज किया जाता है कि कोई अन्य सर्च इंजन इसके आसपास भी नहीं है। लेकिन ऐप्पल जल्द ही गूगल के लिए चीजों को थोड़ा कठिन बना सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple एक नए यूजर-सेंट्रिक वेब सर्च की घोषणा कर सकता है। हालांकि, सर्च इंजन के काम करने के लिए, ऐप्पल जनवरी 2023 तक इंतजार करना चाहता है।

2023 तक करना होगा इंतजार
टेक ब्लॉगर रॉबर्ट स्कोबल ने WWDC 2023 में ऐप्पल द्वारा घोषित की जाने वाली चीजों की लिस्ट को डिटेल किया है। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि ऐप्पल एक सर्च इंजन लॉन्च करेगा जो गूगल को टक्कर देगा। अब यह अफवाह नई नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी कई बार ऐप्पल द्वारा सर्च इंजन लॉन्च करने के कयास लगाए जा चुके हैं। उन्होंने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में लिखा “ओह, और एक नया सर्च इंजन भी आ रहा है। क्या सिरी अब फाइनली “स्मार्ट” हो जाएगा? हम्म”


WWDC 2022 में लॉन्च होगा अब तक का सबसे महंगा प्रोडक्ट

  • स्कोबल ने टेकराडार को बताया कि उन्होंने ट्विटर पर जो जानकारी शेयर की है वह आंशिक रूप से सूत्रों के साथ बातचीत पर आधारित है। उन्होंने यह भी बताया कि WWDC 2022 में अब तक का सबसे महंगा प्रोडक्ट लॉन्च होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनवरी में सर्च इंजन की घोषणा होने की संभावना है।
  • ऐप्पल के लेटेस्ट iOS 16, iPad OS 16, watchOS, macOS 13 लॉन्च करने की उम्मीद है। नए सॉफ़्टवेयर अपडेट से बहुप्रतीक्षित ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले (AoD) फीचर लाने की उम्मीद है। सैमसंग, वनप्लस और अन्य जैसे ब्रांड पहले से ही ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले की पेशकश करते हैं और ऐप्पल को आईफोन 14 लाइन-अप में पेश करने की उम्मीद है, जो सितंबर 2022 में लॉन्च होने वाला है।
  • iPhone 14 Pro मॉडल के 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने की उम्मीद है और नए वर्जन कथित तौर पर 1Hz से 120Hz के बीच रिफ्रेश रेट को एडजस्ट करने में सक्षम होंगे, जो एक निश्चित मात्रा में बैटरी बचाने में मदद करेगा। इसलिए, AoD सुविधा सक्षम होने पर रिफ्रेट रेट ऑटोमैटिकली 1Hz तक गिर जाएगा।
  • टिप्सटर लीकऐप्पलप्रो ने भविष्यवाणी की है कि Apple WWDC में M2 MacBook Air और M2 Mac मिनी लॉन्च कर सकता है। डिवाइस M2 चिप से लैस होंगे। मैकबुक एयर 2022 के साथ, ऐप्पल को M2 चिपसेट और मैक प्रो के साथ एक नए मैक मिनी पर भी काम करने की अफवाह थी।
Share:

Next Post

अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Sat Jun 4 , 2022
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जब्त की 360 पाव देशी शराब जबलपुर। बेलबाग थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी शराब जब्त कर आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बेलबाग ने बताया […]