img-fluid

Apple का फोल्डेबल फोन अब होगा हकीकत! 9 सितंबर को बड़ा इवेंट, iPhone 18 Pro में भी मिलेंगे कई बड़े अपग्रेड

August 27, 2026

नई दिल्ली।  (Apple)ने आखिरकार 2026 के अपने सबसे बड़े इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी 9 सितंबर को एक खास लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है और इसी के साथ दुनियाभर के (Apple) फैन्स की नजरें अब नए( iPhone) पर टिक गई हैं। कंपनी ने इवेंट की थीम( Surprise and Shine) रखी है। हालांकि Apple ने अभी तक लॉन्च होने वाले सभी प्रोडक्ट्स के नाम आधिकारिक तौर पर नहीं बताए हैं लेकिन रिपोर्ट्स और पिछले लॉन्च ट्रेंड को देखते हुए iPhone 18 Pro को लेकर उम्मीदें काफी मजबूत हैं। इसके अलावा इस इवेंट की सबसे बड़ी चर्चा Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर है।

मीडिया रिपोर्ट्स में लंबे समय से दावा किया जा रहा है कि Apple इस साल अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डिवाइस का नाम iPhone Fold Ultra हो सकता है। Apple के फोल्डेबल फोन का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है क्योंकि कंपनी के इस सेगमेंट में उतरने के बाद प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा। बताया जा रहा है कि कंपनी इस फोन की सालाना करीब 1 करोड़ यूनिट बेचने का लक्ष्य रख सकती है। इसकी संभावित कीमत 1.50 लाख रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक बताई जा रही है हालांकि Apple ने अभी कीमत या आधिकारिक नाम की पुष्टि नहीं की है।

दूसरी तरफ iPhone 18 Pro को लेकर भी कई बड़े अपग्रेड की उम्मीद की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार नए iPhone में कैमरा और डिस्प्ले के स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। डायनेमिक आइलैंड में भी बदलाव किए जाने की चर्चा है। हालांकि फोन के ओवरऑल डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव होने की संभावना कम बताई जा रही है। यानी Apple अपने मौजूदा डिजाइन लैंग्वेज को बरकरार रखते हुए अंदर से डिवाइस को काफी अपग्रेड कर सकता है।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iPhone 18 Pro में 6.4 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में Apple की नई A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किए जाने की बात कही जा रही है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर iOS 27 मिलने की संभावना है। कैमरा सेटअप में तीन 48 मेगापिक्सल सेंसर दिए जाने की चर्चा है जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। हालांकि ये सभी जानकारियां अभी लीक और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और अंतिम स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च के समय ही स्पष्ट होंगे।

कीमत की बात करें तो iPhone 18 Pro मौजूदा मॉडल की तुलना में महंगा हो सकता है। रिपोर्ट्स में भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.50 लाख रुपये तक होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं अमेरिका में इसकी कीमत लगभग 1199 डॉलर तक हो सकती है। लेकिन Apple की तरफ से अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।


  • अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 9 सितंबर के इवेंट में Apple आखिर कौन कौन से सरप्राइज लेकर आता है। iPhone 18 Pro के साथ अगर कंपनी iPhone Fold Ultra को भी पेश करती है तो यह Apple के लिए एक बड़ा कदम होगा। खासकर फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में कंपनी की एंट्री टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नई प्रतिस्पर्धा को जन्म दे सकती है। फिलहाल Apple फैन्स को 9 सितंबर का इंतजार है जब कंपनी अपने नए iPhone लाइनअप और संभावित फोल्डेबल फोन से पर्दा उठा सकती है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved