भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मध्यप्रदेश निगम मंडल में हुई नियुक्तियां

  • इमरती देवी बनी लघु उद्योग निगम

भोपाल। लंबे समय बाद आज निगम मंडल नियुक्तियां (Corporation Board Recruitments) कर दी गई है। लंबे समय से निगम मंडल (Corporation Board) में नियुक्तियां रुकी हुई थी। आज हुई नियुक्तियों में मध्यप्रदेश निगम मंडल (Madhya Pradesh Corporation Board) में प्रमुख चेहरों को जगह मिली है।

निगम मंडल में ऐंदल सिंह कंसाना (Aindal Singh Kansana) को एमपी एग्रो (MP Agro) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। विनोद गोटिया (Vinod gotiya) पर्यटन निगम का अध्यक्ष बने हैं। वहीं, इमरती देवी (Imarti Devi) को लघु उद्योग निगम का चेयरमैन बनाया गया है।मंजू दादू (Manju dadu) मंडी बोर्ड के उपाध्यक्ष बनाया गए हैं। वहीं, रणवीर जाटव (Ranveer jatav) को संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।

इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के अध्यक्ष जयपाल चावड़ा (Jaypaal chavda) को नियुक्त किया गया है।

अन्य नियुक्तियां –

रघुराज कंसाना – पिछड़ा वर्ग आयोग वित्त निगम के अध्यक्ष

शैलेंद्र बरुआ – मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष

प्रहलाद भारती – मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष

शैलेंद्र वर्मा – मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष

नरेंद्र बिरथरे – मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के उपाध्यक्ष

जितेंद्र लटोरिया – मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष

मुन्नालाल गोयल – मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष

अजय यादव – मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष

राजेंद्र सिंह मोकलपुर – मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष

अमिता चपरा – मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष

निर्मला बारेला – मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष

सावन सोनकर – मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष

रमेश खटीक – मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष

राजेश अग्रवाल – मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन के उपाध्यक्ष


आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में निगम-मंडल में नियुक्तियां लंबे समय से रुकी हुई थी।

Share:

Next Post

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को ब्लैकमेल करने की कोशिश में 5 गिरफ्तार

Fri Dec 24 , 2021
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री (Union Minister of State for Home) अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने की कोशिश (Trying to Blackmail) के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया (5 arrested) है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी […]