आचंलिक

स्नेह के कार्यों की सराहना..दिव्यांगों के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने की जरुरत

नागदा। लायंस ऑफ नागदा की स्थायी परियोजना स्नेह के लायंस हाल में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत राष्ट्रीय प्रकल्प सक्षम के मालवा प्रांत का प्रांतीय अधिवेशन रविवार को संपन्न हुआ।


स्नेह संस्थापक एवं सक्षम के राष्ट्रीय सलाहकार मंडल के सदस्य पंकज मारू ने बताया अधिवेशन का उद्घाटन सक्षम की राष्ट्रीय सहसचिव स्वाति धारे, विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, असंगठित कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुलतानसिंह शेखावत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओपी गेहलोत, माधव सेवा न्यास उज्जैन के अध्यक्ष बलराज भट्ट ने किया। स्नेह के सेल्फ एडवोकेट्स ने स्नेह प्रार्थना प्रस्तुत की। स्वागत भाषण मालवा प्रांत अध्यक्ष अरुण शर्मा ने देते हुए मालवा प्रांत के कार्यकलापों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सक्षम की राष्ट्रीय सहसचिव स्वाति धारे ने इसके विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। अतिथियों ने सक्षम एवं स्नेह के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए दिव्यांगजनों के लिए और अधिक गति से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। तकनीकी सत्र में स्नेह संस्थापक पंकज मारू ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु प्रचलित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारियाँ प्रदान करते हुए दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान किया। सत्र को युवा आयाम के हर्ष शर्मा, सविता प्रकोष्ठ के अशोक चौटाला, दृष्टि प्रकोष्ठ के अशोक टेमले, मावली गर्भ संस्कार पर डॉ. माया शर्मा ने संबोधित किया। अधिवेशन में सक्षम नागदा की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। अधिवेशन में इंदौर, उज्जैन , देवास, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, रतलाम, नागदा खाचरौद के 200 से अधिक दिव्यांगजनों, उनके सशक्तिकरण में कार्यरत संस्थाओं के प्रतिनिधि, पुनर्वास विशेषज्ञ एवं अभिभावकों ने शिरकत की। अधिवेशन में विशाल बहल, सुरेश काले, सुनील जोशी, रवि कांठेड, अजय गरवाल, सुरेंद्रसिंह चौहान, महेशचन्द्र राठौड़, चन्दन सिंह, दिनेश दस्लानिया, रमेश सिलावट, पप्पू पनोला, राखी दस्लानिया, सोनू मारू, जगदीश परमार, अशोक पोरवाल मौजूद थे। संचालन सक्षम के प्रांतीय कोषाध्यक्ष गोविंद नागर ने किया। आभार प्रांतीय सचिव रवींद्र पांडे ने माना।

Share:

Next Post

वाहन चालकों की हड़ताल को लेकर दिन भर रही ऊहापोह की स्थिति..चुनिंदा बसें चली अपने निर्धारित रूट पर

Mon Jan 1 , 2024
महिदपुर रोड। नये वर्ष के पहले दिन सोमवार को वाहन चालकों, यात्री तथा भारी वाहनों सहित पेट्रोल-डीजल के आपूर्ति करने वाले टैंकरों, गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने वाले ट्रक चालकों द्वारा केंद्र सरकार के परिवहन से संबंधित सड़क दुर्घटना में घायल होने अथवा मृत्यु होने के संबंध में नये कानून बनाकर सीधे-सीधे वाहन चालक को […]