खेल

राष्ट्रमंडल खेल 2026 की कार्यक्रम लिस्ट से हटाए तीरंदाजी, निशानेबाजी और कुश्ती

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया (Victoria of Australia) में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Commonwealth Games 2026) के प्रारंभिक खेल कार्यक्रम सूची (Preliminary Games Schedule List) से तीरंदाजी, निशानेबाजी और कुश्ती (Archery, Shooting and Wrestling) जैसे खेल विषयों को हटा दिया गया है, जो भारत के लिए एक करारा झटका है।


राष्ट्रमंडल खेलों, 2018 में भारत ने निशानेबाजी में 16 पदक जीते थे, जिसमें सात स्वर्ण, चार रजत और पांच शामिल हैं। वहीं, कुश्ती में 12 पदक जीते जिसमें पांच स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य शामिल हैं।

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022, जो जुलाई में शुरू होने वाला है, में भी शूटिंग को शामिल नहीं किया गया है।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है क्योंकि हरियाणा के पास देश के शीर्ष पहलवानों को तैयार करने की समृद्ध विरासत है।

विज ने ट्वीट किया, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हरियाणा की गौरव कुश्ती और तीरंदाजी राष्ट्रमंडल खेल 2026 का हिस्सा नहीं हैं। राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।”

राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति ने जिन विषयों को प्रारंभिक सूची में शामिल किया है, उनमें एक्वेटिक्स, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, बीच वॉलीबॉल, टी20 क्रिकेट, साइकिलिंग, जिमनास्टिक, हॉकी, लॉन बाउल, नेटबॉल, रग्बी सेवन्स, स्क्वैश, टेबल टेनिस, ट्रायथलॉन और भारोत्तोलन शामिल है। हालांकि, आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि वे इस साल के अंत में कुछ और खेल विषयों को जोड़ेंगे, जिसका मतलब है कि भारत के तीरंदाजी, निशानेबाजी और कुश्ती महासंघ उन्हें खेलों में शामिल करने का अनुरोध कर सकते हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

IPL 2022: हैदराबाद ने केकेआर को सात विकेट से दी करारी शिकस्त

Sat Apr 16 , 2022
मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League-IPL) 2022 के 25वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad-SRH) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders-KKR) को सात विकेट से हरा दिया है। यह SRH की लगातार तीसरी जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने नितीश राणा (54) की बदौलत 175/8 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब […]