मनोरंजन

कन्ट्रोवर्सी क्वीन कही जाती हैं Arshi Khan, भारत से लेकर पाकिस्तान तक में मचाया था बवाल

मुंबई। बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट रह चुकी अर्शी शान का विवादों से पुराना नाता है। वह अक्सर अपने विवादित बयानों और हरकतों के कारण खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। अर्शी खान को कन्ट्रोवर्शी क्वीन कहना गलत नहीं होगा। एक दो बार नहीं बल्कि कई बार वह अपने सनसनीखेज बयानों को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली अर्शी खान पड़ोसी देश पाकिस्तान तक मशहूर हैं। आज अर्शी अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए जानते हैं अब तक अर्शी का नाम किन-किन विवादों में घसीटा जा चुका है।

सेक्स स्केंडल में फंसी
अक्टूबर 2016 में पुणे मिरर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे सिटी पुलिस ने एक सेक्स रैकेट मामले में अर्शी को हिरासत में लिया था। अर्शी के अलावा विपुल दहल नामक एक शख्स (जिन्हें अर्शी का एजेंट बताया गया था) को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, अर्शी गोवा के भी एक सेक्स रैकेट में भी फंसी थीं। गोवा पुलिस ने एक होटल से अर्शी को गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, अर्शी ने पुलिसवालों को काफी समझाया था कि वह इससे जुड़ी नहीं हैं और इसके बाद वह मुंबई आ गई थीं।

शाहिद अफरीदी संग इंटीमेट
अर्शी खान ने साल 2015 में एक बयान से सनसनी मचा दी थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि, उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ बेड शेयर किया था। इसके बाद अर्शी ने सोशल मीडिया पर ये भी लिखा था, ‘क्या मुझे किसी के साथ सोने के लिए भारतीय मीडिया की अनुमति चाहिए? यह मेरी निजी जिंदगी है’।


बॉडी पर पेंट कराया पाकिस्तानी झंडा
अर्शी खान ने एक एक बार अपने शरीर पर पाकिस्तान का झंडा पेंट करवा लिया था। इसपर भारत-पाकिस्तान दोनों ही देशों में जमकर विवाद हुआ था। बाद में, एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था यह सीन एक छोटे बजट की फिल्म का हिस्सा था जो कभी रिलीज नहीं हुई’।

क्रिकेटर्स के लिए न्यूड होने की बात
अर्शी का एक और वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने शाहिद अफरीदी और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए न्यूड होने की बात कही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा था कि अगर अफरीदी, धोनी या कोहली शतक लगाते हैं तो वह न्यूड फोटोशूट कराएंगी।

जब प्रोड्यूसर को मार दिया था थप्पड़
अर्शी खान ने एक फिल्म साइन करने के दौरान भोजपुरी फिल्मों के प्रोड्यूसर को सरेआम थप्पड़ मार दिया था। यह वीडियो क्लिप काफी वायरल हुई। इसके बाद अर्शी ने अपनी सफाई में कहा कि फिल्म में काम करने की बात हो रही थी और ऐसे में प्रोड्यूसर मुझे गलत ढंग से छू रहा था, इसलिए मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ।

Share:

Next Post

Aryan Khan ने Ananya Pandey की बातों को फिर किया इग्नोर, गुस्से में मुंह फेरकर चली गईं अभिनेत्री

Tue Nov 29 , 2022
मुंबई। पैपराजी बॉलीवुड सेलेब्स को अपने कैमरे में कैद करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। चाहे स्टार किड्स हों या फिर सितारे हर कोई उनके कैमरे में कैद हो ही जाता है। कभी-कभी सेलेब्स कोई न कोई ऐसी हरकत कर देते हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है और फिर […]