मुंबई (Mumbai) । साउथ की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मणि (Priya Mani) इन दिनों अपनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ (article 370) को लेकर चर्चा में हैं। यामी गौतम की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म कश्मीर से ‘आर्टिकल 370’ हटाने के ऐतिहासिक फैसले की कहानी पर बनी है। इस फिल्म में प्रिया मणि ने पीएमओ ऑफिस में सेक्रेटरी की भूमिका निभाई है। उनके रोल की हर जगह सराहना हो रही है। फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के सुपरहिट होने के बाद अब प्रिया मणि ने एक खुशखबरी दी है। इस फिल्म की सफलता के बाद प्रिया मणि ने मर्सिडीज कार खरीदी है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
प्रिया मणि ने 74 लाख रुपये की कीमत की सफेद रंग की मर्सिडीज बेंजजीएलसी नई कार खरीदी है। मर्सिडीज दुनिया की महंगी कारों में से एक है। वहीं ‘आर्टिकल 370’ से पहले प्रिया मणि शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके किरदार ने सभी का ध्यान खींचा। प्रिया मणि ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह ”फैमिली मैन” सीरीज में भी अहम भूमिका में नजर आई थीं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved