img-fluid

राहुल के आरोप पर केजरीवाल का पलटवार, बोले- हेराल्ड केस में क्‍यों नहीं हुई गिरफ्तारी, वाड्रा को क्लीन चिट कैसे?

January 29, 2025

नई दिल्‍ली । दिल्ली (Delhi) में जारी चुनावी सरगर्मी के बीच बीते लोकसभा चुनावों में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने एकदूसरे पर जोरदार हमले किए। कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को सीधे अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को निशाने पर लेते हुए तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि साफ-सुथरी राजनीति की बात करने वाले केजरीवाल ने सबसे बड़ा शराब घोटाला कर दिया और शीशमहल में रहने लगे। इस पर अरविंद केजरीवाल ने जोरदार पलटवार किया है।

अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा- मोदी जी तो शराब घटोले जैसे कथित फर्जी केस बनाकर भी लोगों को जेल में डाल देते हैं। आप और आपका परिवार नेशनल हेराल्ड जैसे ओपन एंड शट केस में भी अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ? रॉबर्ट वाड्रा को बीजेपी से क्लीन चिट कैसे मिल गई? डर और बहादुरी पर ज्ञान ना ही दें तो अच्छा है। देश जानता है कौन कायर है और कौन बहादुर…


  • अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में आगे कहा- लोग पूछ रहे हैं राहुल गांधी जी राजमहल पर चुप क्यों है? आज राहुल जी ने दिल्ली में पूरा बीजेपी वालों का भाषण दोहराया। जनता को बता दो कि क्या भाजपा और कांग्रेस में समझौता हुआ है?

    इससे पहले राहुल गांधी ने पटपड़गंज और ओखला की चुनावी सभाओं में केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पीएम मोदी से डरते हैं। अब वह बिजली का खम्भा भूल गए, जन लोकपाल भूल गए और छोटी गाड़ी भूल गए। यह शीशमहल वाली राजनीति है। केजरीवाल और उनकी पार्टी ने सबसे बड़ा शराब घोटाला किया।

    राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल जी के मन में जो आता है, वह कह देते हैं। पहले आए थे तो छोटी गाड़ी में चलते थे, बिजली के खंभे पर चढ़ गए थे, कहते थे कि दिल्ली को बदल देंगे। जब गरीबों को जरूरत पड़ी, तो कहीं नहीं दिखे। जब दिल्ली में हिंसा हुई, तो कहीं नहीं नजर आए। केजरीवाल जी ने कहा था कि साफ राजनीति लाऊंगा। सबसे बड़ा शराब घोटाला दिल्ली में हुआ। केजरीवाल ने प्रदूषण को रोकने के लिए क्या किया? रोजगार के लिए क्या किया? महंगाई कम करने के लिए क्या किया?

    Share:

  • जाको राखे साईंया मार सके ना कोय: बुराड़ी में 4 लोग 2 दिन बाद मलबे से सही हालत में निकले

    Wed Jan 29 , 2025
    नई दिल्ली. जाको राखे साईंया मार सके ना कोय… कुछ ऐसा ही बुराड़ी इलाके के कौशिक एंक्लेव (Kaushik Enclave) में देखने को मिला। यहां चार मंजिला मकान (Four-story house) गिरने के बाद एक परिवार के चार लोगों (4 people) को दो दिन बाद मलबे से सही हालत (good condition) में निकला गया है। दंपति और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved