img-fluid

‘जब तक दुनिया रहेगी, वंदे मातरम गूंजता रहेगा’, हुमायूं कबीर का बड़ा बयान; ममता पर भी साधा निशाना

May 15, 2026

कोलकाता। हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने एक बार फिर अपने बयानों से पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी है। बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर पहले ही चर्चा में आ चुके कबीर ने अब ‘वंदे मातरम’ के समर्थन में खुलकर बयान दिया है। साथ ही उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई का समर्थन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के अदालत जाने को “नाटक” करार दिया।

Aam Janata Unnayan Party (AJUP) के नेता कबीर ने कहा, “भारत में वंदे मातरम पहले भी था और जब तक दुनिया रहेगी, तब तक रहेगा। इससे किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए।”


  • बुलडोजर कार्रवाई पर क्या बोले?

    हुमायूं कबीर ने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि जहां भी गैरकानूनी निर्माण होंगे, वहां कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर कोई गलत काम में शामिल है तो उसके खिलाफ बुलडोजर एक्शन लिया जाए, मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं है। मैं ऐसे कदमों का समर्थन करूंगा।”

    ममता के कोर्ट जाने पर तंज

    कबीर ने ममता बनर्जी के काला कोट पहनकर Calcutta High Court जाने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब 2021 में चुनाव बाद हिंसा हुई थी, तब सरकार ने कार्रवाई नहीं की, लेकिन अब अदालत जाकर “नाटक” किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा, “अब बीजेपी सत्ता में है, फिर भी वैसी हिंसा नहीं हुई जैसी पहले देखने को मिली थी। कोर्ट जाने से पार्टी को कोई फायदा नहीं मिलने वाला।”

    दो सीटों से जीते, अब एक छोड़ेंगे

    हालिया विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर ने नौदा और रेजीनगर दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब उन्होंने घोषणा की है कि वह रेजीनगर सीट से इस्तीफा देंगे और वहां से अपने बेटे को चुनाव लड़ाएंगे। कबीर ने दावा किया कि उनका बेटा उनसे भी बड़े अंतर से जीत हासिल करेगा।

    ममता के खिलाफ लगे नारे

    इधर, गुरुवार को ममता बनर्जी जब चुनाव बाद हिंसा से जुड़े मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट परिसर से बाहर निकल रही थीं, तब कुछ वकीलों ने उनके खिलाफ “चोर-चोर” के नारे लगाए। इस घटना के बाद टीएमसी नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित वकीलों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

    Kalyan Banerjee ने कहा कि पार्टी की कानूनी टीम को ममता बनर्जी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

    वहीं, ममता के वकीलों के गाउन में अदालत पहुंचने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। Bar Council of India ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है, जबकि पूर्व न्यायाधीश Markandey Katju भी इस पर टिप्पणी कर चुके हैं।

    Share:

  • नेपाल में फीकी पड़ी बालेन शाह का चमक.... महज दो माह में टूटने लगा Gen Z का भरोसा!

    Fri May 15 , 2026
    काठमांडु। नेपाल (Nepal) में पारंपरिक राजनेताओं (Traditional Politicians) के खिलाफ जेनरेशन जेड (Gen-Z) के आंदोलन के रूप में देखे गए ऐतिहासिक चुनावों के जरिए सत्ता में आए बालेन शाह (Balen Shah) की सरकार के लिए शुरुआती उम्मीदें और चमक अब फीकी पड़ती नजर आ रही हैं। महज दो महीने के भीतर ही सरकार चौतरफा विवादों, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved