रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman singh) ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि मैं (Asam) असमवासियों को सचेत कर रहा हूं कि कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद लैंड माफिया, रेत माफिया, सैंड माफिया, सीमेंट माफिया, कोल माफियाओं का राज हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकारी शराब दुकानों में 30 प्रतिशत अवैध शराब बेची जा रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नदियों को बेच दिया गया है। झूठे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने नवयुवकों को ढ़ाई हजार रुपये देने का वादा भी पूरा नहीं किया है। छत्तीसगढ़वासी पश्चाताप कर रहे हैं। प्रदेशवासियों की पीड़ा को देख कभी-कभी आंखे नम हो जाती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved